बद्रीनाथ धाम में हादसा: तप्त कुंड में स्नान के दौरान राजस्थान की 2 बुजुर्ग महिलाओं की मौत, मची अफरा-तफरी

बद्रीनाथ धाम में हादसा: तप्त कुंड में स्नान के दौरान राजस्थान की 2 बुजुर्ग महिलाओं की मौत, मची अफरा-तफरी

उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित प्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम से एक दुखद खबर सामने आई है. आज सुबह तप्त कुंड में पवित्र स्नान करते समय एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें दो बुजुर्ग महिला यात्रियों की मौत हो गई. दोनों महिलाएं राजस्थान की रहने वाली थीं और तीर्थयात्रा के लिए बद्रीनाथ धाम पहुंची थीं.  पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है.

कब और कहां हुआ हादसा?
ये हादसा आज सुबह तड़के करीब 5 बजे का है, जब दर्शन से पहले श्रद्धालु तप्त कुंड में स्नान कर रहे थे.  इसी दौरान राजस्थान की रहने वाली 63 वर्षीय प्रेमा देवी (पत्नी मदन) और 71 वर्षीय रामू देवी (पत्नी अमर) कुंड में स्नान करते समय अचानक बेहोश हो गईं. दोनों महिलाओं को कुंड में बेहोश देखकर आसपास मौजूद श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया. जानकारी के अनुसार राजस्थान के भीलवाड़ा से करीब 100 लोगों का दल 4 सितंबर को बद्रीनाथ धाम में भागवत कथा करने के लिए पहुंचा था. बताया जा रहा है कि यह दल प्रतिदिन तप्त कुंड में स्नान करने जाता था. शुक्रवार सुबह भी दल के पांच लोग तप्त कुंड में स्नान के लिए पहुंचे थे. इनमें अमर चन्द्र शर्मा, उनकी पत्नी रामू देवी, प्रेमा देवी, भगवती देवी और सोहनी देवी शामिल थीं.

बताया जा रहा है कि स्नान के दौरान इन लोगों ने तप्त कुंड में 108 डुबकी लगाने का प्रयास किया. इसी दौरान जल्दी-जल्दी डुबकी लगाने के कारण ऑक्सीजन की कमी होने की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि इसी दौरान रामू देवी और प्रेमा देवी कुंड के अंदर बेहोश हो गईं और उनकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और मंदिर प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. दोनों महिलाओं को कुंड से बाहर निकालकर बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी.

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है. हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है. 108 डुबकी लगाने और ऑक्सीजन की कमी को हादसे का कारण बताया जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है.

चमोली में बड़ा हादसा टला
चमोली बद्रीनाथ धाम से ऋषिकेश वापस लौट रही एक बस का अचानक ब्रेक फेल हो जाने से वह लामबगड के पास सड़क किनारे लटक गई. इस दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया. बताया जा रहा है कि बस में गुजरात के 26 यात्री सवार थे. जानकारी के मुताबिक बस जैसे ही लामबगड स्लाइड पर पहुंची अनियंत्रित होने लगी और सड़क किनारे हवा में लटक गई. घटना की सूचना मिलती पुलिस मौके पर पहुंची और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकला गया. 

पिकअप वाहन खाई में गिरा,चालक गंभीर रूप से घायल
टिहरी में पिकअप वाहन खाई में गिर गया. इस हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने वाहन के अंदर फंसे चालक को निकाला और नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया. ये घटना
कंडीसौड के नागराजा धार के पास की बताई जा रही है.

Bureau Report


Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*