हम भारत में हैं या पाकिस्तान… कर्नाटक में गणेश चतुर्थी के जुलूस पर पाबंदी का आरोप, कांग्रेस पर भड़की भाजपा

हम भारत में हैं या पाकिस्तान... कर्नाटक में गणेश चतुर्थी के जुलूस पर पाबंदी का आरोप, कांग्रेस पर भड़की भाजपा

कर्नाटक में गणेश चतुर्थी के जश्न को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया. यहां भाजपा नेता और कर्नाटक में विपक्ष के नेता आर अशोक ने दावा किया कि मैसूर के टी नरसीपुरा में एक पुलिस अधिकारी ने त्योहार मनाने पर पाबंदियां लगा दी थीं. उन्होंने कहा कि पुलिस ऑफिसर ने गणेश उत्सव के आयोजकों को बुलाया और उन्हें किसी मस्जिद के पास जाने, जुलूस निकालने, पटाखे फोड़ने या नारे लगाने पर धमकाया. अशोक ने कांग्रेस पर इसका आरोप लगाते हुए कहा कि जबसे यह सरकार सत्ता में आई है, तब से हिंदुओं को शांतिपूर्ण ढंग से गणेशोत्सव नहीं मनाने दे रही है.

विपक्षी नेता आर टी अशोक ने जुलूस विवाद और गणेश चतुर्थी के जश्न को लेकर कांग्रेस की ओर से लगाई गई पाबंदी को लेकर सवाल उठाते हुए कहा,’ क्या हम भारत में हैं या फिर पाकिस्तान में? ये सवाल हमें परेशान कर रहा है.  गणपति 3,000 साल पहले आए थे, जबकि मस्जिद 300 साल पहले बनी थी.’  

इंस्पेक्टर को सस्पेंड करने की मांग 

भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि आयोजकों को बुलाकर इस तरह धमकाने का मुद्दा केवल मैसूरु तक ही सीमित नहीं है, बल्कि ऐसा पूरे कर्नाटक में हो रहा है. उनका आरोप है कि पुलिस ऑफिसर्स गणेश चतुर्थी के आयोजकों को बुलाकर उन्हें धमकी दे रहे हैं. नेता ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस गणपति उत्सव आयोजित करने वाले लोगों के लिए अनुमति लेने की शर्त रखकर उनके लिए परेशान खड़े कर रहे हैं. उन्होंने धमकी देने वाले पुलिस इंस्पेक्टर को सस्पेंड करने की भी मांग की. भाजपा ने कहा कि गणपति उत्सव अंग्रेजों के खिलाफ जंग के दौरान शुरू हुआ था, तब इसके लिए अंग्रेजों ने अनुमति लेने को नहीं कहा था.  

धरने पर बैठी भाजपा 

मामले को लेकर भाजपा नेताओं ने टी नरसीपुरा सरकारी गेस्ट हाउस में मैसूरु के SP मल्लिकार्जुन बलादंडी, SSP, DYSP और AC समेत सीनियर पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की. इस दौरान भाजपा नेता प्रताप सिम्हा ने कहा कि जबतक पुलिस स्पेक्टर धनंजय को निलंबित नहीं किया जाता, तबतक उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा. उन्होंने स्पष्ट कहा कि इंस्पेक्टर को सस्पेंड करने के बाद ही वह धरना वापस लेंगे, नहीं तो यह दिन-रात चलता रहेगा. वहीं, मैसूरु के SP मल्लिकार्जुन बलादंडी ने सफाई देते हुए कहा कि पुलिस ने आयोजकों से केवल इतना कहा था कि वे जुलूस निकालने से पहले अधिकारियों को इसकी सूचना दें.   

डीके शिवकुमार पर साधा निशाना  

भाजपा नेता अशोक ने घटना को लेकर कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि वे केवल गंगा नदी में डुबकी लगाने से हिंदू नहीं बन जाते. आप अपना असली हिंदुत्व दिखाएं. मैसूरु-कोडागु के सांसद यदुवीर वाडियार ने भी घटना को लेकर पुलिस इंस्पेक्टर की आलोचना करते हुए कहा कि इस विवाद ने टी नरसीपुरा में गणपति उत्सव की तरफ अधिक लोगों का ध्यान खींचा है.  

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*