सोने की कीमत में गिरावट का दौर फिर से शुरु हो गया है. 29 जनवरी को 1.76 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच चुका सोना अब गिरकर 1.50 लाख रुपये पर पहुंच चुकी है. सिर्फ सोना ही नहीं चांदी की कीमतें भी लगातार गिरने लगी है.
सोने की कीमत में कितनी गिरावट
इंटरनेशनल मार्केट से लेकर घरेलू सर्राफा बाजार तक सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट देखी जा रही है. ग्लोबल मार्केट की बात करें, तो स्पॉट गोल्ड के रेट्स करीब 30 डॉलर गिरकर 4,300.51 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गए. MCX पर सोना लगातार दूसरे दिन तेजी से गिरा. अक्टूबर डिलीवरी वाले सोने की कीमत 1128 रुपये फिसलकर 1,50,601 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है. MCX पर सिल्वर 1899 रुपये गिरकर 2,27,650 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया. अब भारतीय बाजार की बात करते हैं.
भारत में आज क्या है 24 कैरेट से 14 कैरेट तक सोने के रेट्स
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर सोने के कीमत कैरेट के हिसाब से जारी की जाती है. IBJA की वेबसाइट पर जारी 24 से 14 कैरेट वाले सोने और चांदी की कीमत कुछ इस तरह से हैं…
24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,51,328 रुपये प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,38,616 रुपये प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,13,496 रुपये प्रति 10 ग्राम
14 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 2,28,360 रुपये प्रति किलोग्राम
कितना सस्ता हुआ सोना, हफ्तेभर में 11000 रुपये गिरे रेट्स
एक दिन में सोने की कीमत में 2000 रुपये से अधिक की गिरावट देखने को मिली है. हफ्तेभर का आंकड़ा देखें, तो 24 अगस्त को 10 ग्राम सोना 1.64 रुपये पर पहुंच गया था. आज उसकी कीमत 1.53 लाख रुपये पर पहुंच चुकी है. यानी बीते सात दिनों में 10 ग्राम सोना करीब 11000 रुपये तक सस्ता हो चुका है. इसी तरह से चांदी की बात करें, तो हफ्तेभर में 1 किलो चांदी 2.46 लाख से गिरकर 2.35 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच चुकी है. अगर आज की कीमत की तुलना सोने के ऑल टाइम हाई से करें, तो 29 जनवरी से अब तक सोने में बड़ी गिरावट आ चुकी है.
फरवरी से अब तक सोना कितना गिरा ?
29 जनवरी को सोने के भाव MCX पर 1.76 लाख रुपये पर थे, आज वो 1.50 लाख रुपये से आसपास है. यानी फरवरी से अब तक सोने की कीमत अपने रिकॉर्ड हाई से करीब 26000 रुपये तक टूट चुकी है. चांदी में अब तक 1.58 लाख रुपये (3.86-2.28 लाख) की गिरावट आ चुकी है. अब सबसे बड़ा सवाल ये कि सोना इतना गिर क्यों रहा है.
सोने की कीमत में गिरावट की 5 बड़ी वजह
पहली- आमतौर पर युद्ध और तनाव के दौरान महंगा होने वाला सोना इस बार खाड़ी युद्ध के बीच लगातार सस्ता हो रहा है. सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट की बड़ी वजह को समझते हैं.
दूसरी-कच्चे तेल की कीमत: कच्चे तेल की कीमतों में लगातार जारी तेजी सोने पर दवाब बढ़ा रही है. तेल महंगा होने से महंगाई बढ़ रही है. जिससे फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में बढ़ोतरी की उम्मीद बढ़ गई है.
तीसरी-ब्याज दरें बढ़ी, तो सोने की कीमतों में और गिरावट आ सकती है. इंटरेस्ट रेट बढ़ने पर डॉलर और मजबूत होगा. जिससे दूसरी करेंसी में सोना खरीदना महंगा हो सकता है.
चौथी-डॉलर की तेजी सोने पर दबाव को और बढ़ा रही है. सोना और डॉलर हमेशा एक दूसके के विपरीत चलते हैं. डॉलर के मजबूत होने से निवेशक बेहतर रिटर्न की तलाश में निवेशक सोने के बजाए बॉन्ड का रूख करते हैं
पांचवी- जियो पॉलिटिकल टेंशन के बीच शेयर बाजार में गिरावट के चलते निवेशक नुकसान की भरपाई सोने में मुनाफावसूली के जरिए कर रहे हैं.
Bureau Report
Leave a Reply