iPhone 18 Pro आते ही धड़ाम हुआ iPhone 17 Pro का दाम! ₹69,990 में खरीदने का मौका, ये रही ऑफर की डिटेल्स

iPhone 18 Pro आते ही धड़ाम हुआ iPhone 17 Pro का दाम! ₹69,990 में खरीदने का मौका, ये रही ऑफर की डिटेल्स

हर साल की तरह इस बार भी ऐप्पल के नए आईफोन लॉन्च होते ही स्मार्टफोन मार्केट में हलचल तेज हो गई है. Apple ने अपनी नई iPhone 18 Pro सीरीज से पर्दा उठा दिया है, जिसकी शुरुआती कीमत ने कई लोगों को चौंका दिया है. नए मॉडल्स महंगे होने के कारण अब टेक लवर्स का ध्यान पिछले साल के प्रो मॉडल यानी iPhone 17 Pro पर भी बना हुआ है. अगर आप भी लेटेस्ट फीचर्स वाला प्रो मॉडल iPhone 17 Pro पॉकेट-फ्रेंडली बजट में खरीदना चाहते हैं, तो आपके लिए यह परफेक्ट टाइम हो सकता है! देश के इलेक्ट्रॉनिक रिटेलर Croma सेल ने एक ऐसा शानदार ऑफर पेश किया है, जिसके बाद iPhone 17 Pro की कीमत घटकर आधे से भी कम रह गई है . आइए जानते हैं कि इस बंपर छूट का फायदा उठाने के लिए आपको क्या करना होगा.  

Apple ने 9 सितंबर को अपनी नई iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च की है, जिसकी बुकिंग आज यानी 12 सितंबर से शुरू हो गई है. नई सीरीज की कीमत पिछले मॉडल के मुकाबले ज्यादा है. ऐसे में अगर आपका बजट नया iPhone खरीदने के लिए ज्यादा नहीं है तो पिछले साल का iPhone 17 Pro एक विकल्प हो सकता है.

69,990 रुपये में कैसे मिलेगा iPhone 17 Pro?

iPhone 17 Pro के 256GB मॉडल की कीमत Croma सेल पर 1,30,490 रुपये बताई गई है. इस फोन की लॉन्च प्राइस 1,34,900 रुपये थी. यानी लिस्टेड कीमत पर ही लगभग 4,410 रुपये की सीधी बचत हो रही है. इसके साथ ही बैंक ऑफर के जरिए 4,000 रुपये तक की अतिरिक्त बचत का ऑफर मिल रहा है. इससे फोन की कीमत 1,26,490 रुपये रह जाती है.

इसके बाद सबसे बड़ी बचत एक्सचेंज ऑफर के जरिए होगी. पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर 44,500 रुपये तक की छूट मिल सकती है. हालांकि एक्सचेंज की कीमत फोन के मॉडल, कंडीशन और अन्य चीजों पर निर्भर करेगी. 44,500 की एक्सचेंज छूट iPhone 15 Pro एक्सचेंज करने पर मिल रही है. इसके अलावा Croma 12,000 रुपये का एक्स्ट्रा एक्सचेंज बोनस भी मिल रहा है. इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार इन सभी ऑफर को मिलाने के बाद iPhone 17 Pro की प्रभावी कीमत 69,990 रुपये तक पहुंच जाती है.

iPhone 17 Pro Max पर भी इसी तरह का ऑफर मिल रहा है. इसे एक्सचेंज और दूसरे ऑफर के साथ 74,990 रुपये तक की प्रभावी कीमत में खरीदा जा सकता है.

क्या iPhone 17 Pro खरीदना सही रहेगा?

iPhone 17 Pro भले ही एक साल पुराना मॉडल है, लेकिन फीचर्स के मामले में यह अभी भी यह एक दमदार स्मार्टफोन है. इसमें A19 Pro चिप के साथ वेपर कूलिंग चैंबर दिया गया है. फोन में एल्युमिनियम यूनिबॉडी डिजाइन दिया गया है.

कैमरा की बात करें तो iPhone 17 Pro में 3 कैमरे 48 मेगापिक्सल कैमरे दिए गए हैं. इसमें मेन कैमरा, अल्ट्रावाइड कैमरा और 4x टेलीफोटो कैमरा शामिल है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 18 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

यानी अगर आपको सबसे नया मॉडल खरीदने की जरूरत नहीं है और आपका बजट सीमित है तो iPhone 17 Pro की यह डील आपके लिए शानदार हो सकती है.

iPhone 18 Pro पर भी मिल रहा ऑफर

नई iPhone 18 Pro सीरीज पर भी ऑफर मिल रहा है. प्री बुकिंग के दौरान iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पर 12,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है. यह बोनस पुराने फोन की एक्सचेंज वैल्यू के आधार पर ही दिया जाएगा.
iPhone 18 Pro की भारत में शुरुआती कीमत 1,64,900 रुपये है. यह iPhone 17 Pro सीरीज की लॉन्च कीमत से लगभग 30,000 रुपये ज्यादा है. ऐसे में अगर आपका बजट 1.5 लाख रुपये से ज्यादा नहीं है तो ऑफर के साथ iPhone 17 Pro आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है.

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*