PM Modi के जन्मदिन पर खाते में आएंगे 3000 रुपये, इस राज्य सरकार का ऐलान; कितनी महिलाओं को होगा लाभ?

PM Modi के जन्मदिन पर खाते में आएंगे 3000 रुपये, इस राज्य सरकार का ऐलान; कितनी महिलाओं को होगा लाभ?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गुरुवार (17 सितंबर) को जन्मदिन है. इस विशेष दिन को बीजेपी ने खास बनाने के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों में कई कार्यक्रमों का आयोजन करने का ऐलान किया है. देश भर से पीएम मोदी को बधाईयां मिल रही हैं. इस बीच पश्चिम बंगाल सरकार इस मौके को अन्नपूर्णा दिवस के रूप में मना रही है. 

इसके तहत राज्य की अन्नपूर्णा योजना की पात्र महिलाओं के बैंक खाते में 3000 रुपये की मासिक सहायता भेजी जाएगी. दरअसल, पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी ने बताया कि इस महीने करीब 1.58 करोड़ महिलाओं के खाते में सीधे यह राशि भेजी जाएगी. ऐसे में आपको जानना चाहिए कि इस योजना के लिए पात्र कौन है और किन महिलाओं के खाते में ये पैसा जाएगा. 

किसको मिलेगा योजना का लाभ 

पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी ने एक अखबार से बातचीत करते हुए बताया कि सितंबर महीने में करीब 1.58 करोड़ महिलाओं को ‘मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना’ का लाभ मिलेगा. उन्होंने कहा कि पिछले महीने यानी अगस्त की तुलना में यह संख्या करीब 10 लाख अधिक है. योजना की शुरुआत के बाद से लाभार्थियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. जून में करीब 28 लाख महिलाओं के खाते में पैसा गया था. जुलाई में यह आंकड़ा 1.19 करोड़ को पार कर गया. 

इसके बाद सितंबर तक ये आंकड़ा 1.58 करोड़ को छू गया है. सीएम की दावा है कि आवेदन की जांच और सत्यापन के बाद सही और पात्र महिलाओं को योजना की लिस्ट में जोड़ा जा रहा है. किसी भी आवेदन की सबसे पहले जांच की जा रही है, जिससे यह लाभ सीधे महिलाओं तक पहुंच सके. 

पात्रता की सीमा क्या है? 

इसी साल अगस्त के महीने से बंगाल सरकार ने योजना से जुड़े नए नियम बताए थे. तय नियमों के अनुसार, जिन महिलाओं कि मासिक कमाई 10,000 रुपये से अधिक है, उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा. इसके साथ ही जिन परिवारों की वार्षिक आय 12 लाख रुपये से अधिक है, वे भी इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे. 

विकलांगता या पीएम किसान जैसी सरकारी मदद पाने वाली महिलाएं शर्तों को पूरा करने के साथ मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना का लाभ ले सकती हैं. सीएम ने यह भी बताया कि पिछले महीने कई पात्र महिलाओं को पैसा न मिलने के बाद सवाल भी उठे थे. हालांकि, सभी परेशानियों की निवारण किया जा चुका है और पात्र महिलाओं को योजना का लाभ मिल रहा है. 

क्या है मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना? 

पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य की महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता पहुंचाने के लिए अन्नपूर्णा योजना की शुरुआत की. बीजेपी ने विधानसभा चुनाव से पहले वादा किया था कि 25 से 60 साल की महिलाओं को हर महीने 3000 रुपये की आर्थिक सहायता की जाएगी. बंगाल की सत्ता में आने के बाद बीजेपी सरकार ने इस योजना को लागू किया. 

इससे पहले राज्य में ‘लक्ष्मी भंडार योजना’ चलती थी, जिसमें महिलाओं को कम राशि मिलती थी. इस योजना के स्थान पर अन्नपूर्णा योजना लागू की गई, जिसके माध्यम से महिलाओं को 3000 रुपये प्रति महीने की आर्थिक मदद की जा रही है.

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*