महाराष्ट्र के पुणे से रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. जिले के इंदरपुर में जमीन बेचने को लेकर हुआ विवाद सड़क पर नजर आया. इस प्रकरण का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. आरोप लगाया जा रहा है कि दो बेटों ने अपने बुजुर्ग-माता पिता को गांव की सड़क पर रोकर पीटा. आरोपी के हमले में 65 साल के पिता और उनकी पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं. बाद में पुलिस की शिकायत के बाद दोनों बेटों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.
दरअसल, पूरी घटना 30 अगस्त शाम की है. पीड़ितों की पहचान तुकाराम (65) और उनकी पत्नी अंजना के रूप में हुई है. वहीं, पुलिस ने बताया कि आरोपी दंपती के दो बेटे संजय राउत और राजेंद्र राउत हैं. यह घटना उस वक्त की है, जब तुकाराम और उनकी पत्नी अंजना शाम को टहलने के लिए घर से निकले थे. इसी दौरान उनके दोनों बेटे वहां पहुंचे जमीन विवाद को लेकर बहस शुरू कर दी.
बीच सड़क माता-पिता से मारपीट
दोनों बेटों ने पहले मां-बाप से जमीन बेचने के मामले में बहस की. पुलिस ने शुरुआती जांच में पाया है कि दोनों बेटे अपने पिता के एक फैसले से नाराज थे, जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी के नाम पर की गई जमीन को बेचने का फैसला किया. बेटों पर आरोप है कि दोनों ने पिता से कहा कि वह अपना फैसला वापस लें और सौदा को रद्द करें. पिता के ऐसा न करने की स्थिति में विवाद बढ़ गया.
पिता ने बेटे के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर
इसके बाद तुकाराम ने इंदरपुर पुलिस स्टेशन में एक शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें आरोप है कि विवाद के दौरान उनके दोनों बेटों ने उनपर लकड़ी के डंडों से हमला किया. इस हमले में तुकाराम के शरीर के कई हिस्से में चोटें आई हैं. उनकी पीठ, चेहरे, जांघों और बाएं कंधे पर चोट लगी है. वहीं, उनकी पत्नी अंजना की कलाई और कमर में चोट आई है.
बेटों ने दी धमकी
तुकाराम ने अपनी शिकायत में कहा कि बेटों ने हमले के दौरान उन्हें धमकी देते हुए जमीन का सौदा वापस लेने की धमकी दी है. सड़क पर हुए विवाद पर स्थानीय लोगों की नजर गई, जिसके बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी गई.
घटना के बाद घायल दंपती को इलाज के लिए उप-जिला अस्पताल ले जाया गया. पुलिस ने तुकाराम की शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने अब जमीन की लेन-देन और इससे जुड़े विवाद के साथ वर्तमान परिस्थितियों की जांच कर रह है.
Bureau Report
Leave a Reply