अगर आप भी इस फेस्टिव सीजन नया स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं और हैरी पॉटर के दीवाने हैं, तो आपके लिए रियलमी का नया फोन सबसे परफेक्ट हो सकता है. Realme ने हैरी पॉटर से जुड़ा हुआ ऐसा फोन भारत में लॉन्च किया है, जिसे, देखते ही आपके चेहरे पर बचपन की यादों वाली मुस्कान आ जाएगी. कंपनी ने वार्नर ब्रदर्स के साथ हाथ मिलाकर नया Realme 16 Pro Harry Potter Edition पेश किया है. आइए जानते हैं क्या है इस नए फोन में खास और कितनी है इसकी कीमत?
धूप में बदलेंगे Hogwarts के चारों Houses के रंग
Realme 16 Pro Harry Potter Edition का सबसे खास फीचर इसका Quadra Light sensing कलर-चेंजिंग बैक पैनल है. फोन के बैक पैनल पर हॉगवर्ट्स का लोगो दिया गया है, जो धूप में आने पर चारों हाउसेस के अलग अलग रंग दिखाता है. इससे ग्रिफिंडॉर, स्लिदरिन, रवेनक्लाव और हफलपफ की थीम फोन के डिजाइन में नजर आती है.
धूप में आते ही फोन पर बना हॉगवर्ट्स का क्रस्ट चमक उठता है और चारों हाउसेस के खास रंग बिखेरने लगता है. फोन का लुक भी काफी प्रीमियम है, जिसमें भूरे रंग की लेदर फिनिश और हेडविग से प्रेरित कैमरा मॉड्यूल दिया गया है. इसके साथ ही मेटालिक फ्रेम पर Welcome to Hogwarts भी लिखा गया है.
सॉफ्टवेयर में भी मिलेगा Hogwarts का एहसास
रियलमी ने सिर्फ फोन के बाहरी डिजाइन को ही खास नहीं बनाया है, बल्कि इसके सॉफ्टवेयर में भी हैरी पॉटर की थीम देखने को मिलेगी. फोन में खास वॉलपेपर, ऐप आइकन, एनिमेशन और जीटी मोड को हॉगवर्ट्स की थीम के डिजाइन पर तैयार किया गया है. सरल शब्दों में कहें तो फोन के बाहरी लुक के साथ ही अंदर का डिजाइन ऐसा है, जिसे इस्तेमाल करने पर यूजर को हैरी पॉटर वाली फील मिलेगी.
हैरी पॉटर के ट्रंक जैसा मिलेगा बॉक्स
Realme 16 Pro Harry Potter Edition के साथ एक खास लिमटेड एडिशन कलेक्शन बॉक्श भी दिया गया है. इस बॉक्श में हॉगवर्ट्स का एक्सेप्टेंस लेटर, बुकमार्क, हाउस क्रस्ट, पोस्टकार्ड और खास फोन केस जैसी कई चीजें शामिल हैं. रियलमी ने इस पूरे पैकेज को हैरी पॉटर फैंस के लिए कलेक्टर आइटम की तरह तैयार किया है.
ईयरबड्स भी हुए लॉन्च
फोन के साथ कंपनी ने Realme Buds T500 Pro हैरी पॉटर एडिशन भी लॉन्च किया है. इसमें ब्राउन कलर के कस्टमाइज्ड ईयरबड्स मिलते हैं. इसका चार्जिंग केस भी हैरी पॉटर के ट्रंक की डिजाइन से मैच करता है और काफी छोटा और प्रीमियम बनाया गया है.
ईयरबड्स में 50dB एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन दिया गया है. इसमें 12.4mm टाइटेनियम प्लेटेड डायवर्स और Hi-Res ऑडियो सर्टिफिकेशन मिलता है. कंपनी के मुताबिक इसमें 5,000Hz का अल्ट्रा-वाइड फ्रीक्वेंसी रेंज दिया गया है. इसका चार्जिंग केस हथेली में आसानी से फिट हो जाता है, जिससे इसे साथ ले जाना आसान है.
अब जान लीजिए कीमत
Realme 16 Pro Harry Potter Edition की कीमत 56,699 रुपये तय की गई है. यह रियलमी का लिमटेड एडिशन मॉडल है और दुनियाभर में इसके सिर्फ 5,000 यूनिट सेल किए जाएंगे. इस फोन की सेल 22 सितंबर 2026 से फ्लिपकार्ट, रियलमी स्टोर पर शुरू होगी.
Bureau Report
Leave a Reply