बांग्लादेश पर ऑस्ट्रेलिया की प्रचंड जीत, सदरलैंड की घातक बॉलिंग, लिचफील्ड ने बल्ले से मचाया धमाल

बांग्लादेश पर ऑस्ट्रेलिया की प्रचंड जीत, सदरलैंड की घातक बॉलिंग, लिचफील्ड ने बल्ले से मचाया धमाल

ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले वनडे मुकाबले में बांग्लादेश को 7 विकेट से शिकस्त दी. ब्रिस्बेन के एलन बॉर्डर फील्ड मैदान पर बांग्लादेश से मिले 167 रनों के लक्ष्य को ऑस्ट्रेलियाई टीम ने आसानी से 25.4 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया. इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है. सीरीज का दूसरा वनडे मुकाबला रविवार (11 अक्टूबर) को इसी मैदान पर खेला जाएगा.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और जॉर्जिया वोल 19 रन बनाने के बाद पवेलियन लौटीं. इसके बाद दूसरे विकेट के लिए सलामी बल्लेबाज फोएबे लिचफील्ड ने एलिस पेरी संग मिलकर दूसरे विकेट के लिए 66 गेंदों में 89 रनों की अहम साझेदारी निभाई. लिचफील्ड बेहतरीन लय में दिखाई दीं और उन्होंने 57 गेंदों का सामना करते हुए 77 रनों की तेज तर्रार पारी खेली. अपनी इस इनिंग में उन्होंने 10 चौके और एक छक्का लगाया। बेथ मूनी ने 13 रनों का योगदान दिया.

बांग्लादेश ने बनाए थे 166 रन

वहीं, पेरी 45 गेंदों में 26 रन बनाकर नाबाद रहीं, जबकि एनाबेल सदरलैंड ने 23 गेंदों में 25 रनों की नाबाद पारी खेली. बांग्लादेश की ओर से गेंदबाजी में हबीबा इस्लाम पिंकी ने सर्वाधिक 2 विकेट चटकाए. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजों के आगे बांग्लादेश की बल्लेबाजों ने आसानी से घुटने टेक दिए और पूरी टीम महज 166 रन बनाकर ऑलआउट हुई. टीम की तरफ से रितु मोनी ने सर्वाधिक 45 रन बनाए, जबकि निगर सुल्ताना ने 29 रन बनाए.

सदरलैंड की घातक बॉलिंग

शर्मिन अख्तर ने 26 गेंदों में 24 रनों का योगदान दिया. शोर्ना अख्तर ने 50 गेंदों में 21 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से गेंदबाजी में एनाबेल सदरलैंड ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 9.4 ओवर में 30 रन देकर चार विकेट चटकाए. वहीं, मेगन शट ने 2 विकेट लेने के साथ-साथ बेहद किफायती भी रहीं और उन्होंने 10 ओवर में महज 19 रन खर्च किए. एश्ले गार्डनर औरताहलिया मैकग्राथ ने एक-एक विकेट चटकाया.

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*