वीकेंड से पहले सुस्त पड़ी नानी की Paradise: 8वें दिन कलेक्शन में आई गिरावट, जानें कुल कमाई

वीकेंड से पहले सुस्त पड़ी नानी की Paradise: 8वें दिन कलेक्शन में आई गिरावट, जानें कुल कमाई

स्टार पावर और जबरदस्त हाइप के दम पर बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार एंट्री करने वाली नानी की नई फिल्म ‘द पैराडाइज’ अब एक अलग मोड़ पर आ खड़ी हुई है. श्रीकांत ओडेला के निर्देशन में बनी इस पीरियड एक्शन ड्रामा ने अपने पहले दिन सिनेमाघरों में ऑडियंस का हुजूम जुटाकर हिस्टोरिकल रिकॉर्ड जरूर बनाया, लेकिन इसके बाद फिल्म का सफर उम्मीद से ज्यादा उतार-चढ़ाव भरा रहा. शुरुआती वीकेंड के बाद से ही कलेक्शन की घटती रफ्तार ये साफ इशारा कर रही है कि भारी-भरकम स्टारडम के बावजूद सिनेमाघरों में लंबी पारी खेलने के लिए ठोस और पॉजिटिव वर्ड-ऑफ-माउथ का होना कितना जरूरी होता है.

फिल्म के शुरुआती आंकड़े नानी के पूरे करियर के लिए एक बड़ी सफलता साबित हुई. गुरुवार को रखे गए स्पेशल प्रीमियर शो से ही फिल्म ने करीब 11.60 करोड़ का कारोबार कर लिया था, जिसके बाद अपने ऑफिशियल दिन यानी शुक्रवार को इसने 34.65 करोड़ का शानदार आंकड़ा छुआ. कुल मिलाकर 46.25 करोड़ की ग्रैंड ओपनिंग के साथ इसने एक्टर की पिछली सभी फिल्मों के रिकॉर्ड फेल कर दिए. हालांकि, दूसरे दिन कलेक्शन अचानक गिरकर 14.90 करोड़ पर आ गया. शनिवार और रविवार को सिचुएशन थोड़ी संभली और फिल्म ने 15.25 करोड़ और 15.70 करोड़ बटोरकर वीकेंड को किसी तरह संभाले रखा.

वर्किंग डेज में सुस्त पड़ा बॉक्स ऑफिस 

फिल्म की असली चुनौती सोमवार से शुरू हुई, जब आम दिनों के आते ही थिएटर्स में ऑडियंस की भीड़ तेजी से कम होने लगी. बुधवार आते-आते कमाई का आंकड़ा सिमटकर महज 3.4 करोड़ रह गया. सैकनिल्क की फ्रेश रिपोर्ट के मुताबिक, रिलीज के 8वें दिन यानी दूसरे गुरुवार को फिल्म के दिन का कलेक्शन 3.30 करोड़ दर्ज हुआ, जो अब तक की सबसे कम एक कमाई है. इसके बावजूद, तेलुगु भाषा के दम पर भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन 108.20 करोड़ तक पहुंच चुका है. ये पहला मौका है, जब नानी की किसी फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ की दहलीज पार की है.

स्टारकास्ट का तड़का

‘द पैराडाइज’ की कहानी ऑडियंस को 1980 के दशक के उस दौर में ले जाती है, जहां सावारी जनजाति के लोग अपनी नागरिकता और अस्तित्व के अधिकारों के लिए कड़ा संघर्ष कर रहे हैं. सुधाकर चेरुकुरी और ईशान सक्सेना द्वारा निर्मित इस बड़े बजट की फिल्म में नानी के साथ मोहन बाबू, कयादु लोहार, सोनाली कुलकर्णी और राघव जुयाल ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं. पैन-इंडिया लेवल पर हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज हुई इस फिल्म को टैक्निक और मेकिंग के लेवल पर काफी तारीफ मिली, लेकिन स्क्रिप्ट को लेकर क्रिटिक्स और आम ऑडियंस की ओर से अलग-अलग रिएक्शन आए, जो इसके अचानक सुस्त पड़ने का मेन कारण बना.

ट्रोलिंग और क्रिटिक्स पर नानी का बेबाक अंदाज

फिल्म को लेकर मिला-जुला रिएक्शन आने के बाद नानी ने बेहद बेबाक रवैया अपनाया. उन्होंने साफ कहा कि वो ऑडियंस से मिल रहे प्यार के साथ-साथ इंटरनेट पर बन रहे मजेदार ट्रोल्स का भी पूरा आनंद ले रहे हैं. फैंस और ट्रोलर्स का शुक्रिया अदा करते हुए उन्होंने शेयर किया कि उनकी पूरी टीम ने ऑडियंस को एक बिल्कुल नया और अलग सिनेमाई एक्सपीरियंस देने के लिए रात-दिन पसीना बहाया था. उन्होंने माना कि हर क्रिएटिविटी की कोशिश में सुधार की गुंजाइश होती है और वो ऑडियंस की ओर से मिलने वाली हर तरह के रिएक्शन और ट्रोलिंग को खुले दिल से स्वीकार करते हैं.

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*