‘सेलेक्टर्स ने उन्हें चुना है’, भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर बैटिंग कोच का बड़ा बयान, शमी के कमबैक पर क्या कहा?

'सेलेक्टर्स ने उन्हें चुना है', भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर बैटिंग कोच का बड़ा बयान, शमी के कमबैक पर क्या कहा?

अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने भुवनेश्वर को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए बुलाए जाने के पीछे आईपीएल में उनकी लगातार अच्छी फॉर्म और विदेशी हालात में खेलने का उनका भरपूर अनुभव मुख्य कारण हो सकते हैं. भुवनेश्वर ने आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय टी20 टीम में दोबारा जगह बनाई है. उन्होंने 28 विकेट लेकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के लिए टाइटल बचाने में अहम भूमिका निभाई. वह आईपीएल 2026 में दूसरे सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे और सिर्फ एक विकेट के अंतर से कगिसो रबाडा से पर्पल कैप चूक गए.

भुवनेश्वर ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना आखिरी मैच नवंबर 2022 में न्यूजीलैंड में टी20 फॉर्मेट के तौर पर खेला था. भुवनेश्वर कुमार ने भारत के लिए 87 टी20 मुकाबलों में 23.10 की औसत से 90 विकेट लिए हैं. रांची में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 मैच से पहले कोटक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ”देखिए, एक बात तो स्पष्ट है कि सेलेक्टर्स ने उन्हें चुना है, लेकिन मैं अपनी राय दे सकता हूं.”

बल्लेबाजी कोच ने क्या कहा?

कोटक ने आगे कहा, ”इंग्लैंड में मुझे भी व्यक्तिगत रूप से लगा था कि बुमराह के न होने पर और नए गेंदबाजों के बीच, हम सब जानते हैं कि अनुभव का कोई मुकाबला नहीं होता. वे भी अच्छे हैं और अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और चुने भी जा रहे हैं. लेकिन किसी न किसी स्टेज पर आपको अनुभव की भी जरूरत होती है. तो, यह एक कारण हो सकता है. दूसरी बात यह है कि भुवनेश्वर पिछले दो सीजन से आईपीएल में बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. तो, सेलेक्टर्स ने शायद न्यूजीलैंड की परिस्थिति वगैरह को मद्दनजर रखकर और यह देखते हुए कि वह अच्छा खेल रहे हैं और हमें कुछ अनुभव की जरूरत है, उन्हें चुना होगा। मैं तो यही सोच सकता हूं, जब तक कि आपके मन में कुछ और न हो.”

क्या शमी की होगी वापसी?

इस बात को दोहराते हुए कि सीनियर स्क्वाड में किसी भी खिलाड़ी के लिए चयन के दरवाजे खुले हैं, जिसमें सीनियर पेसर मोहम्मद शमी भी शामिल हैं, कोटक ने कहा, “सबसे पहले तो मैं कोई सेलेक्टर नहीं हूं. इसलिए, मेरे लिए यह बताना मुश्किल है, लेकिन शमी भी खेल रहे हैं और अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. अगर सेलेक्टर्स को लगता है कि वह अच्छा कर रहे हैं और टीम को उनकी जरूरत है, तो किसी भी खिलाड़ी को चुना जा सकता है.”

लक्ष्मण की तारीफ

सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) के हेड वीवीएस लक्ष्मण के बारे में बात करते हुए कोटक ने सीनियर टीम की जरूरतों को पूरा करने के लिए उनकी कड़ी मेहनत के बारे में कहा, “देखिए, सच कहूं तो मुझे नहीं पता. मुझे भी वही पता चला जो आपने अभी कहा: कि चोट से जुड़ी कोई भी जानकारी लक्ष्मण सर देंगे. इसलिए, मेरा मानना ​​है कि बीसीसीआई ने यह फैसला सोच-समझकर लिया है. मैंने सीओई में वीवीएस लक्ष्मण के साथ 3 साल काम किया है.वह इतने पक्के उसूलों वाले हैं कि जब भी मैं वहां होता, वह हमसे कहते थे कि भारतीय टीम को किसी चीज की जरूरत है, तो हमारी पहली जिम्मेदारी उसे पूरा करना है. यह अलग बात है, लेकिन कभी-कभी हम घर जाने के लिए छुट्टी लेते थे.”

लक्ष्मण करते हैं मदद

कोटक ने आगे कहा, ”ऐसे समय में, अगर कोई भारतीय खिलाड़ी अहम होता था और इंडियन टीम को तुरंत उसकी जरूरत होती थी, तो वह (लक्ष्मण) कहते थे, ‘कोटक यार, इस हफ्ते या 1-2 हफ्ते की छुट्टी छोड़ दो, क्योंकि हमें उसे तैयार करना है. खिलाड़ी के तैयार होने के बाद छुट्टी लेना.’ तो, वह इतने प्रतिबद्ध हैं. इसलिए, वह चाहे किसी भी रोल में हों, मुझे यकीन है कि वह इंडियन क्रिकेट के लिए सबसे अच्छा ही सोचेंगे.”

संपर्क में रहते हैं गंभीर-लक्ष्मण

इसके अलावा कोटक ने सीनियर टीम मैनेजमेंट और डेवलपमेंट यूनिट के बीच किसी भी तरह की दूरी की बात को खारिज करते हुए कहा कि हेड कोच गौतम गंभीर और लक्ष्मण लगातार संपर्क में रहते हैं. उन्होंने कहा, “देखिए, मुझे व्यक्तिगत रूप से इस बारे में कोई जानकारी नहीं है. मुझे इतना पता है कि गौतम और लक्ष्मण हमेशा संपर्क में रहते हैं. मुझे उनके बारे में बस इतना ही पता है. बाकी चीजों के बारे में मुझे नहीं पता. अगर जरूरत पड़ती है, तो गौतम, लक्ष्मण से बात करते हैं. अगर कोई बात रह जाती है, तो यह एक सामान्य प्रक्रिया है, जो मैंने हमेशा देखी है. इसलिए, इसमें कुछ भी नया नहीं है.”

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*