Bigg Boss 2 में घमासान: रीति तिवारी के बेघर होते ही घर में छिड़ी कैप्टेंसी की जंग, किचन पॉलिटिक्स पर फूटा माही विज का गुस्सा

Bigg Boss 2 में घमासान: रीति तिवारी के बेघर होते ही घर में छिड़ी कैप्टेंसी की जंग, किचन पॉलिटिक्स पर फूटा माही विज का गुस्सा

‘बिग बॉस 20’ के घर में हर दिन नए ड्रामे और टकराव देखने को मिल रहे हैं. कैप्टेंसी की रेस शुरू होते ही सभी कंटेस्टेंट्स ने अपनी रणनीति बदल ली और एक-दूसरे को निशाना बनाना शुरू कर दिया. माही और उदिति के बीच की तनातनी ने पूरे घर का माहौल गर्मा दिया. टास्क के फैसलों पर भी सवाल उठे. इस पूरे हंगामे के बीच ‘बिग बॉस’ के घर में दोस्ती, भरोसे और किचन की जिम्मेदारियों पर भी तीखी बहस हुई. सबसे बड़ा झटका तब लगा जब मिड वीक एविक्शन में मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी को घर छोड़ना पड़ा.

कैप्टेंसी हासिल करने के लिए सभी घरवालों ने पूरा जोर लगा दिया. टास्क के पहले राउंड के बाद अरिश्फा, उदिति और अमन ने लव के अगले कदम पर काफी लंबी चर्चा की. दूसरे राउंड में लव ने गुल्लू को अपना टैलेंट दिखाने के लिए चुना. तीसरे राउंड में लव ने यंग से साफ कहा कि गुल्लू को हटाया जाए, लेकिन सही तरीके से. लव का मानना था कि बतौर कैप्टन गुल्लू अच्छे थे, लेकिन बाकी लोगों को भी मौका मिलना चाहिए. आखिर में यंग डीएसए, माही और उदिति कैप्टेंसी की दौड़ में सबसे आगे निकलकर दावेदार बन गए.

काजी तौकीर के बचाव में उतरीं माही

लॉलीपॉप वाले कमेंट पर हुए विवाद में माही खुलकर काजी तौकीर के पक्ष में आ गईं. उन्होंने सवाल उठाया कि जब घर के बाकी लोग इससे भी ज्यादा आपत्तिजनक भाषा और गालियां देते हैं, तो सिर्फ काजी को क्यों निशाना बनाया जा रहा है? माही विज ने कहा कि बिस्तर तक दूसरों की गालियां सुनाई देती हैं, फिर अकेले काजी को टोकना गलत है. इस पर अमरपाली, यंग और स्काउट ने पलटवार करते हुए कहा कि बाकी लोग किसी को सीधे तौर पर ऐसी बातें नहीं बोलते. इस मुद्दे पर घर में काफी देर तक बहस चलती रही.

किचन के भेदभाव पर भड़का गुस्सा

घर में सिर्फ कैप्टेंसी ही नहीं, बल्कि किचन की राजनीति भी बड़ा मुद्दा बन गई. माही विज ने खाने को लेकर हो रहे कथित भेदभाव पर अपनी नाराजगी जाहिक की. जब मैरी कॉम ने आम्रपाली दुबे और लव से कहा कि उदिति और माही दुश्मनों जैसी लगती हैं, तो अमरपाली ने उन्हें दूरी बनाए रखने की सलाह दी. अमरपाली का कहना था कि जो आपकी इज्जत न करे, उससे नॉर्मल तरीके से बात करने की जरूरत नहीं है. इस बातचीत के बाद किचन का माहौल और ज्यादा तनावपूर्ण हो गया और कई कंटेस्टेंट्स आपस में भिड़ गए.

खाने की टेबल पर फूटा दर्द

माही विज ने अमन के सामने अपना दुखड़ा रोते हुए कहा कि उन्हें मैरी कॉम से पर्सनल दुश्मनों जैसा कुछ नहीं है, लेकिन किचन में उनका भेदभाव बर्दाश्त से बाहर होता जा रहा है. माही ने इमोशनल होकर कहा, ‘सच बताऊं, मैं मां की कसम खा रही हूं, मुझे यहां खाना खाने में शर्म आती है. अगर तुम्हें भेदभाव करना ही है, तो मुंह पर सामने करो, पीठ पीछे ऐसी हरकतें मत करो’. माही के इस बयान के बाद घर के बाकी कंटेस्टेंट्स को भी समझ आ गया कि किचन का तनाव अब बड़े झगड़े का रूप लेता जा रहा है. 

भारी पड़ा अचानक हुआ एविक्शन

‘बिग बॉस’ ने कैप्टेंसी के दावेदार माही विज, उदिति का उदिति सिंह और यंग DSA को बुलाकर पूछा कि वे शो में क्यों आए हैं? तीनों ने जीतने की बात कही. इसके बाद बिग बॉस ने उन्हें 11 नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में से किसी एक को सीधे बाहर करने का अधिकार दिया. माही ने मैरी कॉम, उदिति ने रीति तिवारी और यंग ने अमन का नाम आगे किया. आपसी चर्चा के बाद तीनों ने मिलकर मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी को घर से बाहर कर दिया. यंग ने कहा कि उन्होंने रीति को काजी से इतनी जल्दी करीबी बढ़ाने पर पहले ही चेताया था.

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*