गाजियाबाद: नगीना सांसद चंद्रशेखर के खिलाफ कुर्की आदेश, कोर्ट में पेश नहीं होने पर कार्रवाई; जानें मामला

गाजियाबाद: नगीना सांसद चंद्रशेखर के खिलाफ कुर्की आदेश, कोर्ट में पेश नहीं होने पर कार्रवाई; जानें मामला

वर्ष 2018 के मारपीट और गाली-गलौज के मामले में नगीना सांसद एवं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद की मुश्किलें बढ़ गई हैं। विशेष एमपी-एमएलए अदालत ने लगातार पेशी पर अनुपस्थित रहने के मामले में 17 नवंबर को उनके खिलाफ घर की कुर्की का आदेश जारी किया है।

मामला साहिबाबाद थाना क्षेत्र के वृंदावन गार्डन में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान हुए विवाद से संबंधित है। इस मामले में धर्मेंद्र कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि समारोह के दौरान मारपीट और गाली-गलौज की गई थी।

सोमवार को मामले की सुनवाई के दौरान चंद्रशेखर आजाद अदालत में उपस्थित नहीं हुए। उनके अधिवक्ता की ओर से हाजिरी माफी का प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया। बचाव पक्ष की ओर से बताया गया कि सांसद मुंबई में संसदीय कार्यसमिति की पहले से निर्धारित बैठक में शामिल होने के कारण अदालत नहीं पहुंच सके।

इसके बावजूद अदालत ने उनके खिलाफ कुर्की संबंधी आदेश जारी कर दिया। मामले में अगली सुनवाई के लिए आठ दिसंबर की तारीख निर्धारित की गई है।

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*