चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव का एलान: 23 दिसंबर को होगा मतदान, 26 नवंबर से नामांकन; जानें कब आएगा रिजल्ट

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव का एलान: 23 दिसंबर को होगा मतदान, 26 नवंबर से नामांकन; जानें कब आएगा रिजल्ट

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव को लेकर चुनावी बिगुल बज गया है। राज्य चुनाव आयुक्त डॉ. विजय कुमार देव ने शुक्रवार को चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी। 23 दिसंबर को मतदान होगा। 26 दिसंबर को नतीजों का एलान होगा।

चुनाव कार्यक्रम घोषित होते ही चंडीगढ़ में आदर्श चुनाव आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। अब प्रशासन और राजनीतिक दलों को चुनाव आचार संहिता के दायरे में रहकर काम करना होगा।

26 नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
राज्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया 26 नवंबर से शुरू होगी। इसी दिन उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 3 दिसंबर निर्धारित की गई है। 4 दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि उम्मीदवार 7 दिसंबर तक अपना नाम वापस ले सकेंगे।

चुनाव आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, 23 दिसंबर को मतदान करवाया जाएगा। 26 दिसंबर को मतगणना होगी। पूरी चुनाव प्रक्रिया 31 दिसंबर 2026 तक संपन्न कर ली जाएगी।

राज्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि चुनाव में 576 पोलिंग स्टेशन होंगे। निगम चुनाव ईवीएम से होगा। प्रत्याशी साढ़े सात लाख रुपये खर्च कर सकेंगे। पिछली बार यह हद पांच लाख थी। चुनाव आयोग के अनुसार मतदान सुबह 7:30 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। मतदान के लिए निर्धारित समय के दौरान कोई ब्रेक नहीं होगा।  

  • चुनाव प्रक्रिया
  • 26 नवंबर: नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू।
  • 3 दिसंबर: नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख।
  • 4 दिसंबर: नामांकन पत्रों की जांच।
  • 7 दिसंबर: नाम वापस लेने की अंतिम तारीख।
  • 23 दिसंबर: मतदान।
  • 26 दिसंबर: मतगणना।
  • 31 दिसंबर: चुनाव प्रक्रिया पूरी करने की अंतिम तारीख।

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*