दिल्ली में बड़ा हादसा: शाहदरा में मकान की छत गिरी, मलबे से निकाले सात लोग, दो की हुई मौत और चार घायल

दिल्ली में बड़ा हादसा: शाहदरा में मकान की छत गिरी, मलबे से निकाले सात लोग, दो की हुई मौत और चार घायल

पूर्वी दिल्ली के शाहदरा जिले के विवेक विहार स्थित ज्वाला नगर इलाके में एक बड़ा हादसा हुआ है। मंगलवार को यहां एक दो मंजिला मकान की छत ढह गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और बचाव अभियान शुरू कर दिया।

दिल्ली के ज्वाला नगर में मकान गिरने से कितने लोग घायल हुए?

दिल्ली पुलिस के अनुसार, थाना विवेक विहार को सुबह करीब 10:09 बजे मकान गिरने की सूचना प्राप्त हुई। खबर मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। फिलहाल, मलबे से सात लोगों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया है। घायलों में से दो लोगों की मौत हो गई है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

ज्वाला नगर हादसे में घायल लोगों को किस अस्पताल में भर्ती कराया गया?

स्थानीय लोगों ने पुलिस और बचाव दल के साथ मलबे से अभी तक सात लोगों को निकाला है। सभी घायलों को डॉक्टर हेडगेवार अस्पताल भेजा गया है। जहां दो लोगों की मौत बताई जा रही है। मरने वाले में तीन साल का बच्चा और 35 साल का युवक शामिल है। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुटी हुई है।

दिल्ली के मकान हादसे में कौन-कौन मलबे में दबे?

मृतकों की पहचान खुशबू (3) और पिंटू (35) के रूप में हुई है। वहीं, आकाश (25), लड्डू उर्फ देवांश (27), विकास (35) और दिलीप (22) घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी किराए पर यहां रहते थे। बताया जा रहा है कि इमारत करीब 40 से 50 साल पुरानी है। 

शाहदरा के ज्वाला नगर में मकान की छत गिरने के मामले में डीएम अजय ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मकान करीब 40 साल पुराना था। रेलवे ट्रैक के पास होने के कारण बार-बार कंपन से कमजोर होने की बात सामने आ रही है।

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*