दीया मिर्जा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह है उनका सोशल मीडिया पोस्ट। उन्होंने इस पोस्ट में कुछ ऐसा लिखा है, जिस पर हलचल मच गई है। जो लिखा गया है, वह बहुत स्पष्ट नहीं है। मगर, इसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी का नाम जोड़ दिया गया है। साथ ही व्यवहार संबंधी कमियां बताई हैं। यूजर्स कंफ्यूज हैं। कुछ दावा कर रहे हैं कि यह दीया का कोई पीआर स्टंट है। जानिए उन्होंने क्या लिखा है?
बोलीं- ‘साथ काम करना बुरा सपना’
दीया मिर्जा ने इंस्टाग्राम अकाउंट से आज बुधवार को एक पोस्ट शेयर किया है। इसने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है। दरअसल, अभिनेत्री ने पोस्ट में नवाजुद्दीन सिद्दीकी को टैग किया है। साथ ही व्यवहार पर सवाल उठाए हैं। दीया मिर्जा ने लिखा है, ‘साथ काम करना बुरा सपना है। न बात करने की तमीज है और एटीट्यूड अलग ही लेवल का है।
क्या बोले यूजर्स?
अभिनेत्री के इस पोस्ट पर नेटिजंस के कमेंट्स आ रहे हैं। अधिकांश यूजर्स कंफ्यूज हैं कि इस पोस्ट को किस संदर्भ में क्या गया है? लोग पूछ रहे हैं कि क्या वाकई उन्होंने नवाजुद्दीन के व्यवहार पर सवाल किए हैं? वहीं, कुछ इसे पीआर स्टंट कह रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, ‘अब लोग बहुत स्मार्ट हो गए हैं। प्रमोशनल एक्टिविटीज को आसानी से पहचान सकते हैं। पीआर टीमों को असली एंगेजमेंट बनाने के लिए नए और इनोवेटिव तरीके ढूंढने की जरूरत है’। एक यूजर ने लिखा, ‘प्रमोशन का यह तरीका पुराना हो गया। कुछ नया सोचिए’।
Bureau Report
Leave a Reply