पंजाब चुनाव: भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के बीच होगा गठबंधन, अमित शाह और सुखबीर बादल आज करेंगे एलान

पंजाब चुनाव: भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के बीच होगा गठबंधन, अमित शाह और सुखबीर बादल आज करेंगे एलान

पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। इसके चलते भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के बीच गठबंधन हो सकता है। इसका एलान आज हो सकता है। पंजाब के सभी वरिष्ठ भाजपा नेता और शिअद के नेता दिल्ली में मौजूद है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे। इस वार्ता में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी उनके साथ होंगे।

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल भी इस संयुक्त आयोजन का हिस्सा बनेंगे। यह प्रेस वार्ता आज दोपहर करीब 1 बजे आयोजित की जाएगी। इसका स्थान भाजपा मुख्यालय तय किया गया है। तीनों नेता मिलकर मीडिया को संबोधित करेंगे। वे विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखेंगे।

साल 2020 में टूटा था गठबंधन 
राजनीतिक जानकारों के अनुसार, गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर अकाली दल और भाजपा के गठबंधन की संभावनाएं जताई जा रही थीं। गौरतलब है कि अकाली दल और भाजपा लंबे समय तक पंजाब में गठबंधन के तहत चुनाव लड़ते रहे हैं। दोनों दलों का गठबंधन 2020 में कृषि कानूनों के विरोध के दौरान टूट गया था। इसके बाद दोनों पार्टियों ने 2022 के विधानसभा और 2024 के लोकसभा चुनाव अलग-अलग लड़े थे। अब करीब छह साल बाद दोनों दलों के दोबारा एक साथ आने पर सियासत में नई चर्चा छेड़ दी है। 

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*