पंजाब में आप को बड़ा झटका: तीन विधायक हुए बागी; जौड़ामाजरा, पठानमाजरा और कुंवर विजय प्रताप भाजपा में शामिल

पंजाब में आप को बड़ा झटका: तीन विधायक हुए बागी; जौड़ामाजरा, पठानमाजरा और कुंवर विजय प्रताप भाजपा में शामिल

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले जोड़ तोड़ की राजनीति तेज हो गई है।

रविवार को आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देने वाले पूर्व विधायक चेतन सिंह जौड़ामाजरा और हरमीत सिंह पठानमाजरा आज भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने दिल्ली में पार्टी का दामन थामा। उनके साथ ही कुंवर विजय प्रताप सिंह भी भाजपा में शामिल हो गए। 

पटियाला जिले की समाना विधानसभा सीट से विधायक चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने रविवार को आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। उनके साथ ही सनौर से विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।

वहीं आम आदमी पार्टी ने कहा है कि हरमीत सिंह पठानमाजरा और चेतन सिंह जौड़ामाजरा की विधानसभा सदस्यता रद्द करवाई जाएगी। आम आदमी पार्टी दोनों विधायकों की सदस्यता रद्द करने के लिए विधानसभा स्पीकर से मांग करेगी। पार्टी का दावा है कि विरोधी गतिविधियों के चलते दोनों विधायकों को आम आदमी पार्टी पहले ही सस्पेंड कर चुकी है। जिसके बाद दोनों विधायकों ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दिया।

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*