राजनीति: संविधान दिवस पर देशभर में ‘संविधान रक्षा मार्च’ निकालेगी कांग्रेस पार्टी, लखनऊ में खरगे करेंगे अगुवाई

राजनीति: संविधान दिवस पर देशभर में 'संविधान रक्षा मार्च' निकालेगी कांग्रेस पार्टी, लखनऊ में खरगे करेंगे अगुवाई

कांग्रेस 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर देशभर में ‘संविधान रक्षा मार्च’ निकालेगी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित मार्च में शामिल होंगे। पार्टी ने सभी राज्यों में इस कार्यक्रम के आयोजन की तैयारी की है। कांग्रेस की ओर से आयोजित इन मार्चों में प्रदेश कांग्रेस समितियां हिस्सा लेंगी। पार्टी का उद्देश्य संविधान की रक्षा और उसके मूल्यों के प्रति लोगों को जागरूक करना है। कांग्रेस के कार्यक्रम के तहत विभिन्न राज्यों में मार्च निकाले जाएंगे। इस दौरान संविधान की प्रस्तावना का पाठ और संवैधानिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई जाएगी। लखनऊ में होने वाले कार्यक्रम में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की मौजूदगी को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कांग्रेस ने संविधान दिवस के मौके पर देशव्यापी आयोजन के जरिए संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों से जुड़े मुद्दों को उठाने की तैयारी की है।

उनको अच्छी नहीं लगती बुलंदी मेरी, 
उनको शायद मेरी परवाज बहुत खलती है’

समाजवादी पार्टी की ओर से यूपी चुनाव के लिए पांच उम्मीदवारों की सूची जारी करने पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि सपा एक तरफ कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे पर बातचीत कर रही है और दूसरी तरफ उम्मीदवारों के नाम घोषित कर रही है। इससे लगता है कि सपा इस बातचीत को गंभीरता से नहीं ले रही है। इस दौरान उन्होंने शायराना अंदाज में कहा, ‘उनको अच्छी नहीं लगती बुलंदी मेरी, शायद उनकी परवाज बहुत खलती है’, बस यही एक जवाब है… कांग्रेस चाहती थी क्यों कह रहे हैं आप, कांग्रेस जब भी जरूरत होगी उम्मीदवार उतारेगी; इसमें बड़ी बात क्या है? अगर आप गठबंधन के बीच में ऐसा करते हैं, तो यह गठबंधन नहीं है। इसका मतलब है कि आपकी तरफ से कोई गंभीरता नहीं है’।

उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस को अपनी पार्टी के भीतर चर्चा करनी होगी कि सपा के साथ बातचीत जारी रखनी चाहिए या नहीं। मसूद ने सवाल उठाया कि सपा आखिर भाजपा से लड़ना चाहती है या कांग्रेस से? फैसला सपा को करना होगा।

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले विपक्षी गठबंधन में सीटों को लेकर खींचतान जारी है। कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी (सपा) के सामने 120 सीटों की मांग रखी है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस इस संख्या से कम सीटों पर समझौता करने के पक्ष में नहीं है। इससे दोनों दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर बातचीत चुनौतीपूर्ण हो गई है। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस ने सपा के साथ बातचीत में 120 विधानसभा क्षेत्रों की सूची सौंपी है। इसमें सहारनपुर की दो सीटें भी शामिल हैं, जहां सपा अपने उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। इसके अलावा रायबरेली और अमेठी की कुछ सीटों पर भी कांग्रेस ने दावा किया है। इन क्षेत्रों में सपा के मौजूदा विधायक होने के कारण दोनों दलों के बीच सहमति बनाना आसान नहीं होगा।

बताया जा रहा है कि सपा ने शुरुआत में कांग्रेस को 26 सीटों का प्रस्ताव दिया था, लेकिन कांग्रेस इससे संतुष्ट नहीं है। पार्टी का मानना है कि प्रदेश में अपनी राजनीतिक मौजूदगी मजबूत करने के लिए उसे अधिक सीटों पर चुनाव लड़ने का अवसर मिलना चाहिए। वहीं, सपा प्रमुख अखिलेश यादव गठबंधन के जरिए चुनावी मुकाबले में उतरने के पक्ष में हैं। फिलहाल दोनों दलों के बीच बातचीत जारी है। सीटों की संख्या और उम्मीदवारों के चयन पर अंतिम सहमति बनने के बाद ही गठबंधन की तस्वीर साफ होगी।

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*