स्कॉर्पियो हादसे में तीसरी मौत: पोते के बाद दादा की भी गई जान, जमीन विवाद की पंचायत के दौरान हुई थी घटना

स्कॉर्पियो हादसे में तीसरी मौत: पोते के बाद दादा की भी गई जान, जमीन विवाद की पंचायत के दौरान हुई थी घटना

जौनपुर जिले में मुस्तफाबाद में बुधवार को स्कॉर्पियो की चपेट में आने से हुए हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। हादसे में इंदु देवी और अमित यादव की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं, गंभीर रूप से घायल अमित यादव के दादा राजदेव यादव (68) की भी वाराणसी ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई।

क्या है पूरा मामला

परिजनों के मुताबिक, जिला अस्पताल से वाराणसी ट्रॉमा सेंटर पहुंचने के बाद बुधवार रात करीब 10 बजे राजदेव यादव ने दम तोड़ दिया। परिजन श्रवण यादव ने बताया कि राजदेव, मृतक अमित यादव के दादा थे। हादसे में तीन की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।

जिले के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के चक मुस्तफाबाद गांव में बुधवार दोपहर पारिवारिक जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया। घर के पास सड़क किनारे जमीन विवाद सुलझाने के लिए चल रही पंचायत के दौरान एक युवक ने तेज रफ्तार स्कॉर्पियो से वहां बैठे लोगों को रौंद दिया। 

हादसे में चाची इंदु यादव (40) पत्नी मनोज यादव और भतीजा अमित यादव (20) पुत्र श्रवण यादव की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद स्कॉर्पियो सड़क किनारे पलट गई और चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। 

घटना की गंभीरता को देखते हुए गौराबादशाहपुर, केराकत, चंदवक और लाइन बाजार थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। गांव में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कई थानों की पुलिस तैनात की गई है। वहीं जिलाधिकारी उमेश मिश्रा जिला अस्पताल पहुंचे और सभी घायलों का हाल जानने के साथ ही घटना के बारे में परिजनों से विस्तार से जानकारी। डीएम ने चिकित्सकों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया।

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*