Lok Sabha Election Result Live: एनडीए रुझानों में 300 के करीब; यूपी-बंगाल ने दिया भाजपा को बड़ा झटका

Lok Sabha Election Result Live: एनडीए रुझानों में 300 के करीब; यूपी-बंगाल ने दिया भाजपा को बड़ा झटका

Lok Sabha Chunav Results 2024 LIVE Updates: लोकसभा चुनाव के रुझानों में एनडीए ने बढ़त बना ली है। हालांकि विपक्षी गठबंधन भी टक्कर दे रहा है। एनडीए को कई राज्यों में नुकसान हुआ है, तो कई राज्यों में भाजपा ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है। रुझानों से विपक्षी नेता गदगद हैं और कई जगहों पर कांग्रेस कार्यकर्ता जश्न मनाते दिख रहे हैं। कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा ने कहा है कि जनता ने हमें उम्मीद से ज्यादा आशीर्वाद दिया है।

इंदौर में नोटा ने बनाया रिकॉर्ड

इंदौर में एक अनोखा रिकॉर्ड बना है, जहां नोटा को करीब दो लाख वोट मिले हैं। दरअसल कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय बम ने नाम वापस ले लिया था, जिसके बाद कांग्रेस ने किसी को भी समर्थन न देते हुए कहा था कि जनता के पास नोटा का विकल्प है। ऐसे में माना जा रहा है कि जो लोग कांग्रेस प्रत्याशी को वोट देने वाले थे, उनमें से कई ने नोटा का विकल्प चुना। 

Lok Sabha Election Live Result: सहारनपुर से कांग्रेस के इमरान मसूद आगे

सहारनपुर सीट से कांग्रेस के इमरान मसूद 87 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। भाजपा के राघव लखनपाल बुरी तरह पिछड़ गए हैं। 

उत्तर प्रदेश की रामपुर सीट पर सपा के मोहिबुल्लाह एक लाख से ज्यादा वोटों से आगे। भाजपा के घनश्याम लोधी बुरी तरह पिछड़े।

मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट पर सपा के हरेंद्र मलिक 23 हजार सीट से आगे चल रहे हैं। भाजपा के संजीव कुमार बालियान पीछे हैं। 

गाजीपुर सीट से सपा के अफजाल अंसारी आगे चल रहे हैं। भाजपा के पारसनाथ राय 50 हजार के करीब वोटों से पीछे हैं। 

Lok Sabha Election 2024 Result Live: यूपी में भाजपा को लगा तगड़ा झटका

उत्तर प्रदेश में भाजपा को तगड़ा झटका लगा है। राज्य में सपा 37 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं 32 सीटों पर आगे है। उत्तर प्रदेश की संभल सीट पर सपा के जिया उर रहमान आगे चल रहे हैं। भाजपा के परमेश्वर लाल सैनी करीब 13 हजार वोटों से पीछे हैं। 

Lok Sabha Election 2024: हरियाणा में कांग्रेस दे रही कड़ी टक्कर

हरियाणा में भाजपा को कांग्रेस से कड़ी टक्कर मिल रही है। राज्य की छह लोकसभा सीटों पर भाजपा और कांग्रेस चार सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस अंबाला, सिरसा, हिसार और रोहतक सीटों पर आगे चल रही है।

रुझानों पर दुनियाभर के मीडिया ने दी प्रतिक्रिया

लोकसभा चुनाव के रुझानों पर पूरी दुनिया के मीडिया संस्थानों ने प्रतिक्रिया दी है और कहा है कि रुझानों के नतीजे उम्मीदों के विपरीत रहे हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स, अल जजीरा, बीबीसी समेत अधिकतर मीडिया संस्थानों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है। विस्तृत जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें…

Lok Sabha Election 2024 Result Live: भाजपा नीत एनडीए 300 सीटों पर आगे

चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार, भाजपा नीत एनडीए 300 सीटों पर आगे चल रही है। भारत गठबंधन 225 सीटों पर आगे चल रहा है।

Lok Sabha Election 2024 Live: दिल्ली में भाजपा मुख्यालय के बाहर जश्न का माहौल

चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार बीजेपी 7 की 7 सीटों पर आगे चल रही है। इसके मद्देनजर बीजेपी मुख्यालय के बाहर जश्न मनाया जा रहा है।

Lok Sabha Election 2024 Live: भाजपा 241 सीटों पर आगे

चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार, भाजपा 241 सीटों पर आगे चल रही है, कांग्रेस 96 सीट पर और समाजवादी पार्टी 34 पर आगे चल रही है।

Live Lok Sabha Election Result: ‘रुझान हमारी उम्मीदों के अनुरूप’

रोहतक लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, ‘गिनती जारी है और शुरुआती रुझानों के अनुसार मुझे लगता है कि ये हमारी उम्मीदों के अनुरूप हैं। मैं हरियाणा की जनता को धन्यवाद देता हूं। मुझे लगता है कि लोग हमारी उम्मीदों से ज़्यादा हमें आशीर्वाद दे रहे हैं।’ चुनाव आयोग के नवीनतम रुझानों के अनुसार दीपेंद्र सिंह हुड्डा 1,17,616 वोटों से आगे चल रहे हैं।

Lok Sabha Election 2024 Result Live: प्रियंका गांधी के घर पहुंची सोनिया गांधी

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी अपनी बेटी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के आवास पर पहुंचीं।

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*