रणवीर इलाहाबादिया अपनी आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर विवादों में हैं। यह टिप्पणी उन्होंने रमय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ में दी। यूट्यूबर ने माता-पिता व परिवार को लेकर अश्लील कमेंट किया, जिसके बाद यूट्यूबर रणवीर, कॉमेडियन समय रैना और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्व मखीजा व शो के आयोजकों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गईं। अब मुंबई पुलिस की टीम रणवीर के घर पहुंची है।
यूट्यूबर रणवीर के घर पहुंची टीम
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक मुंबई पुलिस की एक टीम आज मंगलवार को यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया के घर पहुंची है। ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ शो में की गईं रणवीर की अश्लील टिप्पणियों को लेकर मचे हंगामे के बीच पुलिस ने एक्शन लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में और जानकारी आनी बाकी है।
Bureau Report
Leave a Reply