Austria Attack: ऑस्ट्रियाई शहर ग्राज के स्कूल में गोलीबारी, आठ लोगों के मारे जाने की खबर; शूटर भी मारा गया

Austria Attack: ऑस्ट्रियाई शहर ग्राज के स्कूल में गोलीबारी, आठ लोगों के मारे जाने की खबर; शूटर भी मारा गया

ऑस्ट्रिया में बड़ी घटना हुई है। यहां एक स्कूल में फायरिंग की बात कही जा रही है। इस दौरान कम से कम आठ लोगों की हत्या की बात कही जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को ऑस्ट्रिया के शहर ग्राज के एक स्कूल में आठ लोगों की हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, स्कूल से गोलियों की आवाज आने के बाद सुरक्षा बलों को मौके पर तैनात कर दिया गया। आंतरिक मंत्रालय ने बताया कि कई लोगों की मौत हुई है, लेकिन यह नहीं बताया कि कितने लोग मारे गए। किसी के घायल होने या अपराधी के बारे में भी तत्काल कोई जानकारी नहीं है।

ग्राज के मेयर एल्के कहर ने बताया कि मृतकों में शूटर भी शामिल है। सुबह 10 बजे एक कॉल के बाद BORG Dreierschutzengasse हाई स्कूल में विशेष बल भेजे गए। सुबह 11.30 बजे पुलिस ने सोशल नेटवर्क ‘X’ पर लिखा कि स्कूल को खाली करा लिया गया है और सभी को सुरक्षित मीटिंग पॉइंट पर ले जाया गया है। उन्होंने लिखा कि स्थिति काबू में है और अब कोई खतरा नहीं है। ऑस्ट्रिया का दूसरा सबसे बड़ा शहर ग्राज देश के दक्षिण-पूर्व में स्थित है। यहां की आबादी लगभग 3,00,000 हैं।

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*