कराची, Pok के बाद अब लाहौर में अमेरिकी दूतावास पर हमला, गुस्साई भीड़ ने लगाई आग

कराची, Pok के बाद अब लाहौर में अमेरिकी दूतावास पर हमला, गुस्साई भीड़ ने लगाई आग

अमेरिका- इजरायल के संयुक्त हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत हो गई थी. उनकी मौत के बाद दुनिया भर के मुस्लिमों में गुस्सा है. पाकिस्तान के लोगों में भी गुस्सा साफ नजर आ रहा है. पाकिस्तान के लाहौर में गुस्साए लोगों ने अमेरिकी दूतावास पर जमकर पत्थरबाजी की और दूतावास में आग लगा दी. इससे पहले ये आलम कराची और पीओके में भी देखने को मिला था. 

पहले भी किया गया था प्रदर्शन
इससे पहले ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत पर पाकिस्तान के कराची में स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास (US कॉन्सुलेट) के बाहर हिंसक प्रदर्शन, आगजनी की गई थी. उग्र भीड़ ने परिसर के बाहरी हिस्से में आग लगा दी थी. जिसके बाद हालात तेजी से बिगड़ गए थे. इसका वीडियो भी सामने आया था. इसमें करीब 9 लोगों की जान चली गई थी. जबकि कई लोग घायल हो गए थे. जिन्हें आनन-फानन में अस्पताल में एडमिट कराया था.

बंद की गई थी सड़कें
विरोध प्रदर्शन के चलते सुल्तानाबाद से माई कोलाची जाने वाली सड़क बंद कर दी गई थी. यातायात पुलिस ने जिन्ना ब्रिज से आने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्गों की ओर मोड़ दिया था. बोट बेसिन और पीआईडीसी से आने वाले ट्रैफिक को भी डायवर्ट किया गया था. इसके कुछ ही देर बाद प्रदर्शनकारियों ने लाहौर  में भी प्रेस क्लब के बाहर भी प्रदर्शन किया था. यही आलम Pok में भी देखने को मिला था.

वीजा अपॉइंटमेंट किए रद्द
मौजूदा हालात को देखते हुए अमेरिकी दूतावास ने सभी वीजा अपॉइंटमेंट रद्द कर दिए हैं. यह आदेश इस्लामाबाद दूतावास के साथ-साथ लाहौर और कराची के कांसुलेट पर भी लागू होगा. 6 मार्च तक ये प्रभावी रहेगा.

खामेनेई की मौत पर छाया मातम
अमेरिका और इजरायल के हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई थी. जिसके बाद पूरी दुनिया के शिया समुदाय के मुसलमानों में मातम छा गया था. कई ऐसे वीडियो सामने आए थे जिसमें लोग भावुक दिखे थे. इतना ही नहीं कई देशों में प्रदर्शन भी देखने को मिल रहा है. 

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*