Air India से सफर होगा सस्‍ता! एयरलाइन बंद करने जा रही यह सुव‍िधा; ईरान जंग के बीच बड़ी तैयारी

Air India से सफर होगा सस्‍ता! एयरलाइन बंद करने जा रही यह सुव‍िधा; ईरान जंग के बीच बड़ी तैयारी

अमेर‍िका और ईरान में चल रही जंग के बाद बने हालात से न‍िपटने के ल‍िए एयर इंड‍िया ने बड़ा फैसला ल‍िया है. घरेलू एयरलाइन की तरफ से ल‍िये गए फैसले का असर आने वाले समय में ट‍िकट प्राइस पर देखने को म‍िलेगा. एयरलाइन घरेलू उड़ानों और दो घंटे से कम की छोटी इंटरनेशनल फ्लाइट में खाना (मील्स) को ऑप्‍शनल बनाने जा रही है. यद‍ि यात्री खाने का ऑप्‍शन स‍िलेक्‍ट नहीं करते तो उन्‍हें टिकट के दाम में 250 रुपये तक की छूट मिल सकती है. यह बदलाव अगले एक-दो महीने में लागू हो सकता है. इसका सीधा असर ट‍िकट प्राइस पर देखने को म‍िलेगा और इससे यात्र‍ियों को लुभाया जा सकेगा.

वेस्‍ट एशिया (ईरान) में चल रही जंग के कारण फ्यूल एटीएफ (ATF) की कीमत तेजी से बढ़ रही हैं और रुपया भी कमजोर हो गया है. इसके बाद फ्लाइट उड़ान का खर्च भी काफी बढ़ गया है. अब एयर इंडिया की तरफ से ऐसे कई कदम उठाए जा रहे हैं, ज‍िनसे भारी भारी लागत और कम आमदनी के तूफान से न‍िकला जा सके. ईरान संकट के मद्देनजर रेवेन्‍यू पर बढ़ते दबाव को कम करने के लि‍ए एयर इंड‍िया की तरफ से यह कदम उठाया जा रहा है.

लाउंज एक्सेस को भी ऑप्शनल करने का व‍िचार

खाने के अलावा एयर इंडिया बिजनेस क्लास के पैसेंजर के लिए लाउंज एक्सेस को भी ऑप्शनल करने के बारे में सोच रही है. इसे लागू क‍िये जाने के बाद जो यात्री लाउंज नहीं जाना चाहते, उन्‍हें सस्ता टिकट मिल सकता है. मेट्रो एयरपोर्ट पर लाउंज का एवरेज खर्च 1,100 से 1,400 रुपये है, जबकि छोटे शहरों में यही 600-700 रुपये के करीब है. कई बिजनेस क्लास पैसेंजर टाइम क्राइस‍िस के चलते सीधे बोर्डिंग करते हैं और लाउंज नहीं जा पाते. अगर इस सुव‍िधा को अलग क‍िया गया तो इससे भी ट‍िकट के दाम में कमी आएगी.

क्‍यों ल‍िया यह फैसला?

एयर इंडिया के सूत्रों का कहना है कि एयरलाइन की तरफ से शुरू से ही टिकट के दाम में खाना शामिल था. लेकिन अब ईंधन महंगा होने और रुपये के गिरने से किराया बढ़ रहा है. भारत में यात्री ट‍िकट की कीमत के प्रत‍ि ज्‍यादा संवेदनशील हैं. यद‍ि क‍िराया ज्यादा बढ़ा तो यात्री ट्रेन या बस चुन लेते हैं, जिससे ट्रैफिक घट जाता है. इसलिए कुछ फ्लाइट पर खाने को ऑप्‍शन बनाने पर व‍िचार क‍िया जा रहा है.

इस ह‍िसाब से क‍िया जाता है चार्ज

पिछले कुछ साल के दौरान दुनिया की कई एयरलाइंस ने बोर्डिंग के दौरान ऑफर की जाने वाली सुव‍िधाओं को ट‍िकट प्राइस से अलग कर द‍िया है. कई इंटरनेशनल फुल सर्विस एयरलाइंस इकोनॉमी में बेसिक मील देती हैं, जबकि बेहतर मील के लि‍ए अलग से चार्ज करती हैं. शरबा में भी सस्ती बीयर और वाइन फ्री होती है, बाकी पर चार्ज लगता है. एक जानकार ने बताया क‍ि यात्रियों के लिए फुल सर्विस और लो-कॉस्ट एयरलाइंस के बीच का फर्क कम हो रहा है.

एयर इंडिया एक्सप्रेस में जाएंगे नैरो बॉडी प्‍लेन

एयर इंडिया ग्रुप ज्यादातर नैरो बॉडी प्‍लेन को एयर इंडिया एक्सप्रेस के बेड़े में भेजने की तैयारी कर रहा है. इन सिंगल क्लास विमानों में ज्यादा सीटें होती हैं, लाउंज एक्सेस नहीं होता और मुफ्त खाना भी नहीं दिया जाता. इससे लागत कम आएगी और आमदनी भी बढ़ेगी. आमदनी बढ़ाने के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस की बोर्डिंग पास के पीछे विज्ञापन लगाने पर भी विचार क‍िया जा रहा है. एयर इंडिया के बोर्डिंग पास पर पहले से ही व‍िज्ञापन चल रहे हैं.

ईरान जंग का भी असर

ईरान जंग के दौरान दुनियाभर की एयरलाइंस पर असर पड़ा है. एयर इंडिया भी इससे अलग नहीं है. टाटा ग्रुप की एयरलाइन को पिछले फाइनेंश‍ियल ईयर में करीब 24,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. कंपनी ने प्रमोटर टाटा संस और सिंगापुर एयरलाइंस से एक्‍स्‍ट्रा फंड मांगा है. वेस्‍ट की ओर एयरस्पेस बंद होने से यूरोप, यूके और उत्तरी अमेरिका की नॉन-स्टॉप फ्लाइट को काफी लंबा रास्‍ता तय करके जाना पड़ा रहा है, इससे ईंधन का खर्च भी बढ़ गया है.

#AIRINDIA

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*