पुणे में जहरीली शराब ने निगल ली 13 जिंदगियां, युवकों की मौत से मचा हड़कंप, आरोपी गिरफ्तार

पुणे में जहरीली शराब ने निगल ली 13 जिंदगियां, युवकों की मौत से मचा हड़कंप, आरोपी गिरफ्तार

महाराष्ट्र में जहरीली शराब ने तांडव मचाया है. यहां पर शराब पीने से 13 लोगों की मौत हो गई है, पिंपरी-चिंचवाड़ के दापोड़ी और फुगेवाड़ी क्षेत्रों में 8 और पुणे के काले पाडल और हडपसर इलाकों में 5 लोगों की मौत हुई है. यह जहरीली और स्पिरिट युक्त शराब योगेश वानखेडे नाम के व्यक्ति ने तैयार की थी. मुख्य आरोपी योगेश वानखेड़े को गिरफ्तार कर लिया गया है. 

योगेश के बारे कहा जाता है कि वह अवैध शराब के धंधे में शामिल है और उसके खिलाफ पहले से ही कई मामले दर्ज हैं. पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नकली शराब हादसे पर सख्त कार्रवाई का आदेश दिया है और पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नरों को निर्देश जारी किए हैं. मृतकों में कई लोगों की मौत से पहले चक्कर आने और मुंह से झाग निकलने जैसे लक्षण सामने आए थे.

पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ दोनों पुलिस फोर्स को मामले की मिलकर जांच करने का निर्देश दिया गया है, घटना से जुड़ी कई जगहों पर अभी रेड चल रही है. अधिकारियों ने कहा कि अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है, और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की गई है. एक्साइज डिपार्टमेंट भी जांच में शामिल हो गया है क्योंकि अधिकारी मौतों का सही कारण पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं. 

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*