G7 Summit 2026: फ्रांस के एवियन पहुंचे पीएम मोदी, G7 सम्मेलन में लेंगे हिस्सा; ट्रंप से भी होगी बात

G7 Summit 2026: फ्रांस के एवियन पहुंचे पीएम मोदी, G7 सम्मेलन में लेंगे हिस्सा; ट्रंप से भी होगी बात

इस बार G7 शिखर सम्मेलन की मेजबानी फ्रांस की ओर से की जा रही है. जिसमें इस समूह के नेता हिस्स लेने वाले हैं. इस खास सम्मेल में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी निमंत्रण मिला था. पीएम मोदी जी7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए फ्रांस के खूबसूरत शहर एवियन पहुंच चुके हैं. 

दरअसल, इस शिखर सम्मेलन में वैश्विक अर्थव्यवस्था, ऊर्जा सुरक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, यूक्रेन संकट और पश्चिम एशिया तनाव पर विस्तार से चर्चा होने की संभावना है. इसके अलावा इस शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी की वैश्विक नेताओं संग द्विपक्षीय बैठक होने की भी संभावाना है. 

पीएम मोदी ने दी जानकारी

फ्रांस के एवियन पहुंचने पर पीएम मोदी ने खुद इसकी जानकारी दी. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि G7 समिट के लिए फ्रांस के एवियन पहुंचा. दुनिया के नेताओं से बातचीत करने और अहम वैश्विक मुद्दों पर विचार-विमर्श करने का बेसब्री से इंतजार है. भारत एक ज़्यादा टिकाऊ और समृद्ध दुनिया के लिए सामूहिक प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है.

इन देशों को भी मिला निमंत्रण 

बता दें कि इस साल जी7 शिखर सम्मेलन में भारत के साथ ब्राजील, केन्या, दक्षिण कोरिया और यूक्रेन जैसे देशों को भी निमंत्रण मिला है. इसके साथ ही पश्चिम एशिया में जारी तनाव को देखते हुए यूएई, कतर और मिस्र के शीर्ष नेताओं को भी निमंत्रण दिया गया है. 

G7 Summit से इतर ट्रंप से भी होगी पीएम मोदी की मुलाकात 

गौरतलब है कि एक ओर पीएम मोदी समेत दुनिया के कई देशों के नेता एवियन पहुंचे हैं, जहां पर जी-7 शिखर सम्मेलन होगा. इससे इतर दुनिया भर के देशों की नजर 17 जून को पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की होने वाली मुलाकात पर टिकी हैं. यह बैठक ऐसे समय पर होने जा रही है, जब पश्चिम एशिया में हालात तनावपूर्ण हैं और दुनिया इस समय होर्मुज संकट से गुजर रही है. 

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*