‘भारत और रामायण को अलग नहीं किया जा सकता’, 4000 करोड़ की ‘रामायण’ में लक्ष्मण बने रवि दुबे ने तोड़ी चुप्पी

'भारत और रामायण को अलग नहीं किया जा सकता', 4000 करोड़ की 'रामायण' में लक्ष्मण बने रवि दुबे ने तोड़ी चुप्पी

फिल्म में किस किरदार में कौन-सा एक्टर नजर आने वाला है, यह भी दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. फिल्म में एक्टर रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे. पहली बार उन्होंने फिल्म ‘रामायण’ पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और अपने बयान में भारत और रामायण की तुलना कर दी है.

हाल ही में हिमांशु रॉय लेगेसी अवॉर्ड 2026 में एक्टर रवि दुबे ने फिल्म ‘रामायण’ के बारे में बात की. हालांकि, उन्होंने अपनी तैयारियों को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं दी, लेकिन उनका कहना है कि रामायण भारत की संस्कृति और विरासत का बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा है, इसलिए इसके साथ पूरी ईमानदारी और सम्मान के साथ काम करना जरूरी है.

‘यह हमारी पहचान, हमारा इतिहास’

एक्टर रवि दुबे ने बताया, ‘भारत और रामायण को अलग नहीं किया जा सकता. यह हमारी पहचान, हमारा इतिहास और हमारी धरोहर है. हम पूरी मेहनत और श्रद्धा के साथ इस फिल्म को बना रहे हैं. हमारी कोशिश है कि इस महान कहानी के साथ पूरा न्याय हो. इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनना मेरे लिए बेहद खास अनुभव है. दर्शकों से बस इतना कहूंगा कि भरोसा रखिए और फिल्म का इंतजार कीजिए.’

रणबीर कपूर ने भी की अपने किरदार पर बात

रवि दुबे से पहले रणबीर कपूर ने भी फिल्म में अपने किरदार को लेकर बात की थी. उनका मानना है कि इस फिल्म ने उन पर निजी और भावनात्मक रूप से असर डाला है. इसने उन्हें जिंदगी को देखने का एक अलग नजरिया दिया है और एक बेहतर पिता बनने में भी मदद की है. उनका कहना था कि शुरुआत में उन्हें इस बात को लेकर काफी शक था कि क्या वे इस किरदार के साथ न्याय कर पाएंगे या नहीं. उन्हें लगता था कि शायद वे इस किरदार के काबिल नहीं हैं. लेकिन धीरे-धीरे यही डर इस प्रोजेक्ट के प्रति प्यार और सम्मान में बदल गया.

कब रिलीज होगी फिल्म?

बता दें कि रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘रामायण’ में उनके अलावा एक्ट्रेस साई पल्लवी, रवि दुबे, यश और सनी देओल जैसे सितारे नजर आएंगे. इस फिल्म को 4000 करोड़ रुपये के बजट में बनाया जा रहा है और इसका निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं. इसके निर्माता एक्टर यश और नमित मल्होत्रा हैं. फिल्म का पहला पार्ट इसी साल दिवाली पर रिलीज होगा, जबकि दूसरा पार्ट साल 2027 की दिवाली पर सिनेमाघरों में दस्तक देगा.

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*