अमेरिकी डॉलर के मजूबत होने और फेड रिजर्व की तरफ से ब्याज दर बढ़ाए जाने की आशंका में निवेशक सोने से लगातार पैसा निकाल रहे हैं. इसका असर यह हुआ कि जून तिमाही में सोने के दाम में पिछले 10 की सबसे बड़ी गिरावट देखी गई. जनवरी 2026 में रिकॉर्ड लेवल पर पहुंचने वाला सोना इस समय 25 प्रतिशत से भी ज्यादा गिरकर ट्रेंड कर रहा है. वित्तीय वर्ष 2027 की पहली तिमाही (अप्रैल से जून 2026) सोना 12 प्रतिशत गिर गया है. दिसंबर 2016 के बाद सोने में यह सबसे बड़ी गिरावट है. इसके बावजूद भी आज सोना कॉमेक्स (Comex) पर 17 डॉलर टूटकर 4,030 प्रति औंस पर आ गया. यहीं हाल चांदी की कीमतों का भी है और यह गिरकर 57 डॉलर प्रति औंस पर आ गई.
जून तिमाही में चांदी का रेट 17 प्रतिशत से ज्यादा टूट गया है. यह जून 2022 के बाद की सबसे बड़ी गिरावट है. चांदी जनवरी के महीने में एक समय चढ़कर 117 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई थी. लेकिन अब यह 50 प्रतिशत से ज्यादा गिरकर 57 डॉलर प्रति औंस पर आ गई. इंटरनेशनल लेवल पर आ रही गिरावट का असर भारतीय बाजार में भी देखने को मिल रहा है. जनवरी के महीने में ही 1.90 लाख रुपये का हाई टच करने वाला सोना 1.40 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है. यानी घरेलू बाजार में भी सोना करीब 25 फीसदी टूट चुका है.
सोने की कीमत में गिरावट का क्या है कारण?
ग्लोबल लेवल पर कीमती धातुओं के चमक खोने के दो अहम कारण हैं. पहला तो ईरान जंग को लेकर दुनियाभर में जो डर बना हुआ था वो धीरे-धीरे कम हो रहा है. इससे निवेशक अपना पैसा निकाल रहे हैं. दूसरा अहम कारण अमेरिकी फेडरल रिजर्व के रुख में आया बदलाव है. फेडरल रिजर्व ने अपनी नीतिगत बैठक में यह इशारा दिया है कि आने वाले समय में ब्याज दर में बढ़ोतरी की जा सकती है. व्यापारियों को यह उम्मीद है कि फेड रिजर्व सितंबर की शुरुआत में ब्याज दर बढ़ा सकता है.
IBJA की तरफ से जारी दाम
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की तरफ से गुरुवार शाम को जारी रेट के अनुसार 24 कैरेट वाला सोना 1,39,313 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट प्योरिटी वाला सोना 1,28,124 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट की प्योरिटी वाला सोना 1,04,905 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. इसके अलावा एक किलो चांदी गिरकर 2,16,541 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई.
बुलियन मार्केट का हाल
सोने-चांदी के दाम में चारों तरफ बिकवाली के बावजूद बुलियन मार्केट में गुरुवार शाम के समय कुछ तेजी देखी गई. कारोबारी सत्र के अंत में 24 कैरेट वाले सोने 143,330 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट वाला सोना 131,386 रुपये प्रति 10 ग्राम, 20 कैरेट गोल्ड 119,442 रुपये और 18 कैरेट गोल्ड 107,498 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. चांदी की बात करें तो यह चढ़कर 221,730 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई.
Bureau Report
Leave a Reply