लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में लगी आग, वार्डों में फैला धुआं, जानें हादसे में नुकसान और ताजा स्थिति का पूरा अपडेट

लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में लगी आग, वार्डों में फैला धुआं, जानें हादसे में नुकसान और ताजा स्थिति का पूरा अपडेट

लखनऊ के अलीगंज के भीषण अग्निकांड के बाद भी राजधानी में आग लगने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं.  शुक्रवार सुबह कानपुर रोड स्थित लोकबंधु अस्पताल परिसर में संचालित वन स्टॉप सेंटर में शुक्रवार सुबह आग लग गई. यह घटना सुबह करीब 5:30 बजे हुई. गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ.आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. फायर एश्टिग्यूसर से कर्मचारियों ने आग बुझाने की  कोशिश की. करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. आशा ज्योति केंद्र प्रशासन ने उच्च अधिकारियों को घटना की जानकारी दे दी है.

टला बड़ा हादसा
आग लगने के समय सेंटर के शेल्टर होम में एक महिला, दो लड़कियां और चार कर्मचारी मौजूद थे. आग सुबह करीब पांच बजे शार्ट सर्किट से लगने की  बात कही जा रही है. देखते ही देखते आग की लपटे निकलने लगी.  फॉल सीलिंग में तेजी से आग भड़क उठी. पूरी बिल्डिंग में धुंआ भर गया.  लोकबंधु अस्पताल के कर्मचारियों की सक्रियता से आग पर तुरंत काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया.

कौशांबी-गैस टैंकर में लगी भीषण आग,एक की मौत
कौशांबी जिले के कोखराज थाना अंतर्गत टोल प्लाज़ा के डिवाइडर से टकरा कर एलपीजी गैस टैंकर में भीषण आग लग गयी थी. हादसे इतना भयावह था कि पूरा केबिन जल गया. चालक की दर्दनाक मौत हो गयी. केबिन से उसकी डेडबॉडी निकाली गई है. वहीं आग से गंभीर रूप से झुलसे 2 लोगों को प्रयागराज रेफर कर दिया गया है. गनीमत रही कि सुबह के वक्त हाइवे पर वाहनों की आवाजाही कम थी, नहीं तो हादसा और भी भयावह हो सकता था. हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य तेजी से शुरू किया गया.  वही अब बिना शुल्क वाहनों को टोल प्लाजा से निकाला जा रहा है. ताकि जाम जैसी समस्या से बचा जा सके.

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*