Gold Price: जबरदस्‍त ग‍िरावट के बाद सोने ने फ‍िर पकड़ी रफ्तार, 4100 डॉलर के पार पहुंचा भाव

Gold Price: जबरदस्‍त ग‍िरावट के बाद सोने ने फ‍िर पकड़ी रफ्तार, 4100 डॉलर के पार पहुंचा भाव

डॉलर के मजूबती और फेड र‍िजर्व की तरफ से ब्‍याज दर बढ़ाए जाने की आशंका से सोने की कीमत में जून त‍िमाही में जबरदस्‍त ग‍िरावट देखी गई. इस कीमती धातु के दाम में ग‍िरावट का स‍िलस‍िला यह रहा क‍ि इसमें इन तीन महीनों के दौरान प‍िछले 10 साल की सबसे बड़ी ग‍िरावट देखी गई. इस दौरान इंटरनेशनल मार्केट में दाम घटकर 4000 डॉलर प्रत‍ि औंस से नीचे पहुंच गया. घरेलू बाजार की बात करें तो 24 कैरेट वाले सोने का दाम 1.39 लाख रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम पर आ गया. र‍िकॉर्ड लेवल तक टूटने के बाद सोने के दाम में फ‍िर से तेजी देखी जा रही है. कॉमेक्‍स (COMEX Gold) पर सोना 55.40 डॉलर प्रत‍ि औंस चढ़कर 4,103 डॉलर प्रत‍ि औंस पर पहुंच गया. चांदी के दाम में भी तेजी देखी जा रही है और यह 59.16 डॉलर प्रत‍ि औंस पर देखी गई.

सोने के दाम ग‍िरने से न‍िवेशकों ने पैसा न‍िकालना शुरू कर द‍िया. जनवरी 2026 में र‍िकॉर्ड लेवल पर पहुंचने वाला गोल्‍ड दो द‍िन पहले करीब 25 प्रत‍िशत तक टूट गया. व‍ित्‍तीय वर्ष 2027 की पहली त‍िमाही (अप्रैल से जून 2026) में ही यह पीली धातु 12 प्रत‍िशत से ज्‍यादा ग‍िर गई. दिसंबर 2016 के बाद सोने में सबसे बड़ी ग‍िरावट देखी गई. जून त‍िमाही के दौरान चांदी 17 प्रत‍िशत से ज्‍यादा टूट गई. जो चांदी जनवरी में चढ़कर 117 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई थी, वो ग‍िरकर 57 डॉलर प्रत‍ि औंस पर आ गई. घरेलू बाजार की बात करें तो जनवरी में 1.90 लाख रुपये का हाई टच करने वाला सोना टूटकर 1.39 लाख रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम पर आ गया.

सोने के दाम में ग‍िरावट का क्‍या है कारण?

ग्‍लोबल लेवल पर कीमती सोने और चांदी दोनों के ही दाम में ग‍िरावट के दो प्रमुख कारण हैं. पहला ईरान जंग को लेकर दुनियाभर में बना हुआ डर धीरे-धीरे कम हो रहा है. इससे निवेशक सोने में प्रॉफ‍िट बुक‍िंग कर अपना पैसा न‍िकाल रहे हैं. दूसरा कारण अमेरिकी फेडरल रिजर्व के रुख में आया बदलाव है. फेडरल रिजर्व की तरफ से अपनी नीतिगत बैठक में इशारा द‍िया गया क‍ि आने वाले समय में ब्याज दर में इजाफा क‍िया जा सकता है.

IBJA की तरफ से जारी दाम

इंड‍िया बुल‍ियन एंड ज्‍वैलर्स एसोस‍िएशन (IBJA) की शुक्रवार को छुट्टी थी. IBJA की तरफ से आख‍िरी बार सोने और चांदी के रेट गुरुवार शाम को जारी क‍िये गए थे. उसके अनुसार 24 कैरेट वाला सोना 1,39,313 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट प्‍योर‍िटी वाला सोना 1,28,124 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट की प्‍योर‍िटी वाला सोना 1,04,905 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. इसके अलावा एक क‍िलो चांदी ग‍िरकर 2,16,541 रुपये प्रत‍ि क‍िलो पर पहुंच गई.

बुल‍ियन मार्केट का हाल

बुल‍ियन मार्केट में शुक्रवार को सोने और चांदी के रेट में तेजी देखी गई थी. https://bullions.co.in पर जारी द‍िल्‍ली के रेट तेजी देखी गई और ये चढ़कर 144,340 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम पर पहुंच गए. इसके अलावा 22 कैरेट वाला सोना 132,312 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम, 20 कैरेट गोल्‍ड 120,283 रुपये और 18 कैरेट गोल्‍ड 108,255 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम पर आ गया. चांदी की बात करें तो यह चढ़कर 222,910 रुपये क‍िलो पर पहुंच गई.

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*