GST कलेक्शन में 14% की छलांग, जून में सरकारी खजाने में ₹1.95 लाख करोड़

GST कलेक्शन में 14% की छलांग, जून में सरकारी खजाने में ₹1.95 लाख करोड़

वस्तु एवं सेवा कर प्रणाली यानी GST कलेक्शन में बड़ा सुधार देखने को मिला है. जून 2026 में जीएसटी कलेक्शन में 13.9 फीसदी का उछाल आया है. केंद्रीय वित्त मंत्रालय की ओर से साझा किए आंकड़ों के मुताबिक जून 2026 में GST कलेक्शन 1,94,812 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. जबकि पिछले साल जून में यह आंकड़ा 1,71,105 करोड़ रुपये था.  जीएसटी कलेक्शन में पिछले 13 महीनों की सबसे बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है.  टैक्स भरने के मामले में महाराष्ट्र फिर से टॉप पर रहा है.  

जीएसटी कलेक्शन में सुधार ,जून में खजाने में आए करोड़ों रुपये  

जून 2026 में जीएसटी कलेक्शन में बढ़त देखी गई. घरेलू ट्रांजैक्शन से सरकार को करीब 1.35 लाख करोड़ रुपये की कमाई हुई है.विदेशों से आने वाले सामान से जीएसटी कलेक्शन में 34.6 फीसदी की भारी-भरकम बढ़ोतरी हुई है. जून 2026 में आयातित सामानों पर सरकार ने 60,038 करोड़ रुपये का टैक्स कलेक्ट किया है. 

महाराष्ट्र सबसे आगे , यूपी ने लगाई छलांग 

जीएसटी कलेक्शन ग्रोथ के मामले में उत्तर प्रदेश ने महाराष्ट्र की पीछे छोड़ दिया है. महाराष्ट्र से जीएसटी कलेक्शन में 9 फीसदी की तेजी आई और वह 30,714 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है. जबकि जून 2026 में उत्तर प्रदेश से जीएसटी कलेक्शन 19 फीसदी बढ़कर 9,165 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है. जीएसटी कलेक्शन में उछाल मामले में महाराष्ट्र से आगे यूपी रहा. उत्तर प्रदेश के अलावा अमस, पंजाब, गुजरात में भी जीएसटी कलेक्शन ग्रोथ में तेजी आई है.  जून में कुल जीएसटी रिफंड सालाना आधार पर 29.1 फीसदी बढ़कर 32,436 करोड़ रुपये पर पहुंच गया.    एक साल पहले इसी महीने का रिफंड 31,911 करोड़ रुपये था.  

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*