मानसून पूरे देश में दस्तक दे चुका है. देश के कई राज्यों में जोरदार बारिश बीते तीन दिनों से जारी है. मौसम विभाग ने 17 राज्यों में बारिश आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है. गुजरात और महाराष्ट्र के कई हिस्सों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश का असर हवाई, सड़क और रेलवे यातायात पर सबसे ज्यादा पड़ा है. गुजरात के सूरत और वडोदरा में भारी बारिश के बाद बने बाढ़ जैसे हालात और जलभराव ने पश्चिमी रेलवे के संचालन को गंभीर रूप से प्रभावित किया है.
कई इलाकों में पटरियों पर पानी भर जाने से ट्रेनों की आवाजाही बाधित हुई है, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. पश्चिमी रेलवे के अनुसार, 8 जुलाई को गुजरात होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों को रद्द करना पड़ा. वहीं कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया, जबकि कुछ ट्रेनों को अपने निर्धारित गंतव्य तक पहुंचने से पहले ही रोक दिया गया. लगातार बारिश के कारण रेल संचालन सामान्य बनाए रखना चुनौतीपूर्ण हो गया है.
भारी बारिश से सूरत में 13 लोगों की मौत
गुजरात के सूरत में मूसलाधार बारिश का दौर थमने के एक दिन बाद भी हालात सामान्य नहीं हो सके हैं. लगातार हुई बारिश ने सूरत में अब तक 13 लोगों की जान ले ली है. बुधवार को पुलिस ने शहर के अलग-अलग हिस्सों से कई शव बरामद किए. डिंडोली इलाके में चार शव मिले, जबकि भेस्तान में दो सगे भाइयों की डूबने से मौत हो गई. पांडेसरा में नौ साल के एक दिव्यांग बच्चे की भी पानी में डूबने से जान चली गई.
पुणे में कचरे का पहाड़ ढहा, 3 मंजिला इमारत मलबे में दबी
महाराष्ट्र के पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवड़ इलाके में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया. मोशी क्षेत्र में जमा कचरे का विशाल ढेर अचानक खिसककर एक तीन मंजिला इमारत पर आ गिरा. हादसे के समय इमारत में कई लोग मौजूद थे, जिससे अफरा-तफरी मच गई. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, कुल 17 लोग मलबे में फंस गए थे. राहत एवं बचाव दल ने अब तक आठ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है, जबकि बाकी लोगों तक पहुंचने के लिए अभियान लगातार जारी है.
दिल्ली-NCR में बारिश से जनजीवन प्रभावित, रेड अलर्ट जारी
दिल्ली-एनसीआर में मानसून की बारिश लगातार लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही है. बुधवार रात से हुई तेज बारिश के बाद राजधानी दिल्ली और आसपास के कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया. लगातार जोरदार बारिश के चलते आईएमडी ने दिल्ली में रेड अलर्ट जारी कर दिया है. इसका सबसे ज्यादा असर सुबह के समय दफ्तर और स्कूल जाने वाले लोगों पर देखने को मिला, जहां कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं. दिल्ली के साथ-साथ नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद और फरीदाबाद के कई हिस्सों में भी जलभराव की स्थिति बनी हुई है. निचले इलाकों में पानी जमा होने से स्थानीय लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. कई जगहों पर वाहनों की रफ्तार काफी धीमी रही, जिससे रोजमर्रा का यातायात प्रभावित हुआ.
हिमाचल के कुल्लू में बादल फटा, कई गांवों का संपर्क टूटा
उधर, हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की गड़सा घाटी में बादल फटने की घटना के बाद अचानक आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई. तेज बहाव में एक पुलिया बह गई, जिससे आसपास के कई गांवों का सड़क संपर्क टूट गया. प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत और स्थिति का आकलन करने का काम शुरू कर दिया है.
वायनाड भूस्खलन में मृतकों की संख्या बढ़कर पांच
इसी बीच, केरल के वायनाड जिले में कल्लाडी-अनाक्कमपोयिल सुरंग निर्माण स्थल पर हुए भूस्खलन में मृतकों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है. मलबे से दो और शव बरामद होने के बाद यह आंकड़ा सामने आया. इस दुर्घटना की चपेट में कुल 18 लोग आए थे. इनमें से नौ लोगों को सुरक्षित निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. राहत दल अब भी मलबे में फंसे कम से कम चार लोगों की तलाश में जुटा है. मौके पर बचाव अभियान लगातार जारी है और भारी मशीनों की मदद से मलबा हटाया जा रहा है.
कई राज्यों में राहत एजेंसियां अलर्ट पर
महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश और केरल में हुई इन घटनाओं ने एक बार फिर प्राकृतिक और मानवजनित आपदाओं से जुड़े जोखिमों को सामने ला दिया है. तीनों राज्यों में स्थानीय प्रशासन, पुलिस, एनडीआरएफ और अन्य राहत एजेंसियां प्रभावित इलाकों में बचाव एवं राहत कार्यों में जुटी हैं. प्रशासन ने लोगों से अफवाहों से बचने और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील की है.
यात्रा से पहले ट्रेन का स्टेटस जरूर जांचें
श्चिमी रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन की ताजा स्थिति जरूर जांच लें. लगातार बदलते मौसम और रेल संचालन पर पड़ रहे असर को देखते हुए ट्रेन के समय, मार्ग या संचालन में अंतिम समय पर भी बदलाव संभव है.
9 जुलाई 2026 (गुरुवार) को रद्द ट्रेनें
19426 नंदुरबार-बोरीवली एक्सप्रेस
19251 वेरावल-ओखा एक्सप्रेस
10 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को रद्द ट्रेनें
19417 बोरीवली-वटवा एक्सप्रेस
22946 ओखा-मुंबई सेंट्रल सौराष्ट्र मेल
8 जुलाई, 2026 को रद्द ट्रेनें
22962 अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस
22961 मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद वंदे भारत एक्सप्रेस
20907 दादर-भुज सयाजी नगरी एक्सप्रेस
12934 अहमदाबाद-बांद्रा टर्मिनस कर्णावती एक्सप्रेस
12933 बांद्रा टर्मिनस-अहमदाबाद कर्णावती एक्सप्रेस
12932 अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल डबल डेकर एक्सप्रेस
12931 मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद डबल डेकर एक्सप्रेस
82902 अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल तेजस एक्सप्रेस
82901 मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद तेजस एक्सप्रेस
19057 सूरत-मंगलुरु जंक्शन एक्सप्रेस
12928 एकतानगर-दादर सुपरफास्ट एक्सप्रेस
09012 भुज-बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट स्पेशल
22956 भुज-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस
12955 मुंबई सेंट्रल-जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस
22483 भगत की कोठी-गांधीधाम एक्सप्रेस
22484 गांधीधाम-भगत की कोठी सुपरफास्ट एक्सप्रेस
19003 दादर-भुसावल एक्सप्रेस
19004 भुसावल-दादर एक्सप्रेस
19015 दादर-पोरबंदर सौराष्ट्र एक्सप्रेस
22930 वडोदरा-दहानू रोड सुपरफास्ट एक्सप्रेस
12268 हापा-मुंबई सेंट्रल दुरंतो एक्सप्रेस
19252 ओखा-वेरावल एक्सप्रेस
19425 बोरीवली-नंदुरबार एक्सप्रेस
12972 भावनगर टर्मिनस-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस
09080 इंदौर-मुंबई सेंट्रल स्पेशल
69164 दहानू रोड-पनवेल मेमू
69165 पनवेल-वसई रोड मेमू
69168 वसई रोड-पनवेल मेमू
69167 पनवेल-वसई रोड मेमू
69166 वसई रोड-पनवेल मेमू
69161 पनवेल-दहानू रोड मेमू
61002 डोंबिवली-बोईसर मेमू
61001 बोईसर-वसई रोड मेमू
61003 वसई रोड-दिवा मेमू
59049 वलसाड-वडोदरा पैसेंजर
22929 दहानू रोड-वडोदरा सुपरफास्ट एक्सप्रेस
19033 वलसाड-अहमदाबाद गुजरात क्वीन एक्सप्रेस
12215 दिल्ली सराय रोहिल्ला-बांद्रा टर्मिनस (सूरत में अल्पावधि में समाप्त)
12479 जोधपुर-बांद्रा टर्मिनस (वापी पर अल्पावधि में समाप्त)
12489 श्री गंगानगर-दादर (वापी में संक्षिप्त रूप से समाप्त)
12972 भावनगर टर्मिनस-बांद्रा टर्मिनस (दहानु रोड पर शॉर्ट टर्मिनेट)
14707 हनुमानगढ़-दादर (वलसाड में संक्षिप्त रूप से समाप्त)
12996 अजमेर-बांद्रा टर्मिनस (वलसाड में शॉर्ट टर्मिनेट)
59045 मुंबई सेंट्रल-वापी पैसेंजर (घोलवड में शॉर्ट टर्मिनेट)
59040 वापी-मुंबई सेंट्रल पैसेंजर (वापी के बजाय घोलवड से शुरू होगी)
भारी बारिश की इन ट्रेनों की बदल गई टाइमिंग
12010 अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल शताब्दी एक्सप्रेस
09707 जयपुर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल
22196 बांद्रा टर्मिनस-वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी एक्सप्रेस
22953 मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद गुजरात सुपरफास्ट एक्सप्रेस
12009 मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद शताब्दी एक्सप्रेस
22717 राजकोट-सिकंदराबाद एक्सप्रेस
20959 वलसाड-वडनगर सुपरफास्ट एक्सप्रेस
19037 बांद्रा टर्मिनस-बरौनी अवध एक्सप्रेस
12903 बांद्रा टर्मिनस-अमृतसर स्वर्ण मंदिर मेल
05034 बांद्रा टर्मिनस-गोमती नगर स्पेशल
14808 दादर-जोधपुर एक्सप्रेस
19019 बांद्रा टर्मिनस-हरिद्वार एक्सप्रेस
Bureau Report
Leave a Reply