वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी नाव पलटी, सवार थे 32 लोग; दूतावास ने जारी की हेल्पलाइन

वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी नाव पलटी, सवार थे 32 लोग; दूतावास ने जारी की हेल्पलाइन

शनिवार (11 जुलाई) को वियतनाम के फु क्वेक द्वीप के पास एक बड़ा हादसा हुआ है. यहां पर कई भारतीय पर्यटकों को लेकर जा रही एक नाव पलट गई, जिसमें कई लोग लापता है. स्थानीय लोग और प्रशासनिक अधिकारी राहत एवं बचाव कार्य में लगे हैं. इस बात की जानकारी वियतनाम स्थित भारतीय दूतावास की ओर से दी गई है. 

दरअसल, यह हादसा शनिवार का है. इस नाव पर कई भारतीय सवार था. बताया गया है कि इस बोट पर कुल 32 लोग सवार था. घटना के बाद आसपास मौजूद लोग राहत एवं बचाव कार्य में लग गए. 

दूतावास ने दी जानकारी 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भारतीय दूतावास ने लिखा कि एक दुखद घटना में, कुछ घंटे पहले वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास कई भारतीय पर्यटकों को ले जा रही एक नाव पलट गई. स्थानीय अधिकारियों द्वारा खोज और बचाव अभियान जारी है और घटना के सटीक विवरण जुटाए जा रहे हैं. 

इसके साथ ही दूतावास की ओर से बताया गया कि प्रभावित परिवारों की मदद के लिए हो ची मिन्ह सिटी में भारत के कॉन्सुलेट जनरल में एक कंट्रोल रूम बनाया गया है. इस पोस्ट में यह भी बताया गया कि प्रभावित परिवारों को जानकारी और मदद देने के लिए, हो ची मिन्ह सिटी में भारत के कॉन्सुलेट जनरल में एक कंट्रोल रूम बनाया गया है. 

जारी हुआ यह हेल्पलाइन नंबर 

इससे +84 36 281 7930, +84 91 552 37 14 और +84 33 452 0414 नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है. हनोई में भी एक कंट्रोल रूम बनाया गया है, जिससे +84 91 308 9165 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है. हम किसी भी तरह की मदद और सवालों के लिए उपलब्ध हैं.

राहत एवं बचाव कार्य जारी

दूतावास की ओर से बताया गया कि घटना के तुरंत बाद से ही राहत एवं बचाव कार्य चल रहा है. नाव में सवार लोग जो पानी में डूबें हैं, उनकी तलाश की जा रही है. हालांकि, यह हादसा कैसे हुआ, इसको लेकर जानकारी सामने नहीं आ सकी है. मामले की जांच की जा रही है. 


Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*