PMAY लिस्ट का इंतजार खत्म! बुधवार को जारी होगी नई सूची, लाभार्थी सीधे वेबसाइट पर देख सकेंगे अपना नाम

PMAY लिस्ट का इंतजार खत्म! बुधवार को जारी होगी नई सूची, लाभार्थी सीधे वेबसाइट पर देख सकेंगे अपना नाम

प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएम आवास योजना) के तहत पक्के मकान की आस लगाए बैठे देश के लाखों परिवारों के लिए राहत भरी खबर है. योजना के अंतर्गत तैयार की गई फाइनल सूची आगामी बुधवार को आधिकारिक तौर पर जारी होने जा रही है. सूची जारी होने के बाद सभी पात्र लाभार्थी योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना नाम आसानी से चेक कर सकेंगे।

आवास प्लस सर्वेक्षण-2024 पर आधारित है सूची
इस बार की फाइनल सूची को ‘आवास प्लस सर्वेक्षण-2024’ के तहत जमीनी स्तर पर किए गए व्यापक सर्वे के आधार पर तैयार किया गया है. इस सर्वे का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि कोई भी जरूरतमंद और वास्तविक पात्र परिवार इस महत्वाकांक्षी योजना के लाभ से वंचित न रह जाए.

‘आवास सॉफ्ट’ पोर्टल से अलॉट होगा लक्ष्य
सरकारी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस बार मकानों के लक्ष्य का आवंटन और पूरी प्रक्रिया डिजिटल और पारदर्शी तरीके से ‘आवास सॉफ्ट’ (AwaasSoft) पोर्टल के माध्यम से की जाएगी. इस पोर्टल पर संबंधित राज्यों और जिलों के लिए तय किए गए मकानों के लक्ष्यों को ऑनलाइन फीड किया जाएगा, जिससे आवंटन की प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की गुंजाइश नहीं रहेगी.

पीएम आवास योजना ग्रामीण (PMAY-G) लिस्ट चेक करें
यदि आपने ग्रामीण क्षेत्र से आवेदन किया है, तो आप दो तरीकों से अपना नाम देख सकते हैं.

तरीका 1: बिना रजिस्ट्रेशन नंबर के (गांव की पूरी लिस्ट देखें)-सबसे पहले ग्रामीण विकास मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट PMAYG पर जाएं. होमपेज पर मेनू में ‘Awaassoft’ विकल्प पर जाएं और ड्रॉपडाउन से ‘Reports’ पर क्लिक करें. अब एक नया पेज खुलेगा, यहाँ सबसे नीचे ‘Social Audit Reports’ सेक्शन में ‘Beneficiary details for verification’ पर क्लिक करें. इसके बाद अपने राज्य, जिले, ब्लॉक और अपनी ग्राम पंचायत (Gram Panchayat) का चयन करें. वित्तीय वर्ष (जैसे- 2025-26 या 2026-27) और योजना में ‘Pradhan Mantri Awaas Yojana Gramin’ को चुनें. कैप्चा कोड (गणित का सवाल) हल करके ‘Submit’ पर क्लिक करें. आपके सामने आपके गांव की फाइनल लिस्ट आ जाएगी.

तरीका 2: रजिस्ट्रेशन नंबर के जरिए
वेबसाइट के होमपेज पर ‘Stakeholders’ टैब पर क्लिक करें. ड्रॉपडाउन सूची से ‘IAY/PMAYG Beneficiary’ को चुनें. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें और ‘Submit’ बटन दबाएं. आपकी पूरी जानकारी स्क्रीन पर आ जाएगी. यदि आपके पास रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं है, तो वहीं दिए गए ‘Advanced Search’ बटन पर क्लिक करके अपने नाम, आधार नंबर या पिता के नाम से भी खोज सकते हैं.

पीएम आवास योजना शहरी (PMAY-U) लिस्ट चेक करें
यदि आपने शहरी क्षेत्र के लिए आवेदन किया है, तो इन स्टेप्स का पालन करें
पीएम आवास योजना शहरी के आधिकारिक पोर्टल PMAY-U Portal पर जाएं. मुख्य मेनू में ‘Search Beneficiary’ विकल्प को चुनें. ड्रॉपडाउन से ‘Search by Name’ या ‘Aadhar’ पर क्लिक करें. अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करें और ‘Show’ या ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें. यदि आपका आवेदन स्वीकृत हो गया है, तो लाभार्थी सूची में आपका नाम और स्टेटस स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा.

यदि आपने भी इस योजना के लिए आवेदन किया है, तो बुधवार को जारी होने वाली सूची में अपना नाम देखने के लिए अपने दस्तावेज तैयार रखें और विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें.

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*