XP-100 पेट्रोल की ब‍िक्री में जबरदस्‍त उछाल, महंगा होने पर भी जमकर खरीदारी क्‍यों कर रहे लोग?

XP-100 पेट्रोल की ब‍िक्री में जबरदस्‍त उछाल, महंगा होने पर भी जमकर खरीदारी क्‍यों कर रहे लोग?

प‍िछले द‍िनों सोशल मीड‍िया पर E20 पेट्रोल को लेकर जबरदस्‍त चर्चा का माहौल रहा. वायरल होने वाली वीड‍ियो में दावा क‍िया गया E20 पेट्रोल से कार खराब हो रही है. इसके बाद लोगों को च‍िंता होने लगी क‍ि उनके व्‍हीकल में कोई खराबी न आ जाए. इस च‍िंता के बीच नया रुझान देखने को मिल रहा है. हाल‍िया महीनों में ब‍िना इथेनॉल वाले 100 ऑक्टेन प्रीमियम पेट्रोल की ब‍िक्री दोगुनी से भी ज्‍यादा हो गई है. जुलाई में इस मामले पर सोशल मीडिया और आम लोगों के बीच छिड़ी बहस के बाद 100 ऑक्टेन पेट्रोल की ड‍िमांड में अचानक बड़ा उछाल देखा गया. फिलहाल देश में बिकने वाले पेट्रोल में यह ऐसा ग्रेड है, जिसमें इथेनॉल म‍िक्‍स नहीं क‍िया जाता.

सरकारी ऑयल कंपनियां 100 ऑक्टेन पेट्रोल को अलग-अलग नाम से बाजार में बेचती हैं. इंडियन ऑयल का एक्सपी-100, भारत पेट्रोलियम का स्पीड-100 और हिंदुस्तान पेट्रोलियम का पावर-100 शामिल है. इस फ्यूल को खासतौर पर सुपरकार, लग्जरी कार और सुपरबाइक्स जैसे हाई-परफॉरमेंस व्‍हीकल के लि‍ए बनाया जाता है. लेकिन अब आम गाड़ियों के ल‍िये भी लोग इसे खरीदने लगे हैं. इंडस्‍ट्री से जुड़े सूत्रों का कहना है क‍ि दिल्ली जैसे महानगरों में इथेनॉल-फ्री पेट्रोल की ड‍िमांड बढ़ गई है.

नॉर्मल पेट्रोल के मुकाबले काफी महंगा यह तेल

100-ऑक्टेन पेट्रोल के रेट नॉर्मल पेट्रोल के मुकाबले काफी ज्यादा हैं. यह कुल पेट्रोल बिक्री का महज 0.1 फीसदी है. दिल्ली में इथेनॉल फ्री 100-ऑक्टेन पेट्रोल के दाम करीब 160 रुपये लीटर हैं. यह नॉर्मल E20 पेट्रोल के 102.12 रुपये प्रत‍ि लीटर के मुकाबले करीब 57  फीसदी महंगा है. दूसरी तरफ, E20 प्रीमियम ग्रेड जैसे एक्सपी-95 और स्पीड-97 के दाम 111 रुपये से 112 रुपये प्रत‍ि लीटर के बीच है. मुंबई में 100 ऑक्टेन पेट्रोल करीब 167.35 रुपये प्रत‍ि लीटर के लेवल पर बिक रहा है. दाम और कम ड‍िमांड के कारण यह फ्यूल देश के 1 फीसदी से भी कम पेट्रोल पंप पर म‍िलता है.

100 ऑक्टेन पेट्रोल की ब‍िक्री जारी रहेगी

सरकारी अधिकारियों का कहना है क‍ि 100-ऑक्टेन पेट्रोल की ड‍िमांड में आया उछाल कुछ समय के लिए है. इथेनॉल से जुड़ी म‍िस अंडरस्‍टेंड‍िंग दूर होते ही बिक्री नॉर्मल हो जाएगी. इस बीच सरकार ने यह भी साफ क‍िया क‍ि प्रीमियम 100 ऑक्टेन को बिना इथेनॉल के बेचना जारी रखेगी. लेकिन फ‍िलहाल 20 फीसदी से ज्यादा इथेनॉल मिलाने या दोबारा बिना इथेनॉल वाले नॉर्मल पेट्रोल की ब‍िक्री शुरू करने का प्रस्ताव नहीं है.

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*