Awarapan 2 Trailer: बदले की आग में लौटे इमरान हाशमी, खूंखार दिखीं शबाना आजमी; ‘शिवम पंडित’ को देख दीवाने हुए फैंस

Awarapan 2 Trailer: बदले की आग में लौटे इमरान हाशमी, खूंखार दिखीं शबाना आजमी; 'शिवम पंडित' को देख दीवाने हुए फैंस

बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. लगभग 19 साल बाद इमरान हाशमी एक बार फिर शिवम पंडित के किरदार में वापसी कर रहे हैं. इस बार फिल्म में दिशा पाटनी भी नजर आएंगी, जो ‘जारा’ का किरदार निभा रही हैं. 

1 मिनट 26 के ट्रेलर में देखने को मिला है कि इस बार की कहानी पहले से ज्यादा इमोशनल और दमदार नजर आ रही है. फिल्म के ट्रेलर में दर्द, गुस्सा और बदले की आग साफ दिखाई देती है. 

‘शिवम पंडित’ को देख दीवाने हुए फैंस 

ट्रेलर में शिवम को बदले और प्रायश्चित की भावना वाली दुनिया में दिखाता है, साथ ही फ़्रैंचाइज़ी के इमोशनल अंदाज को भी वापस लाता है. इमरान हाशमी एक उम्रदराज़ और चेहरे पर ज़ख्मों के निशान वाले शिवम के रूप में नजर आते हैं, जो अब भी अपने अतीत का बोझ उठाए हुए है. ट्रेलर में फिल्म की कहानी के मुख्य हिस्सों के तौर पर एक्शन और म्यूज़िक पर भी ज़ोर दिया गया है.

वहीं, इस बार इमरान हाशमी और दिशा पटानी के साथ एक्ट्रेस शबाना आजमी नफीसा की रोल में हैं. ट्रेलर में एक्टर पूरन गब्बी को जोरावर के रोल में अनिरुद्ध रावल को सिकंदर के रोल में सुरेंद्र विक्की को जयदीप के किरदार में और विजयंत कोहली को महमूद के किरदार में और अतुल कुमार को समर्थ के किरदार में दिखाया गया है. 

खूंखार दिखीं शबाना आजमी

फिल्म ‘आवारापन 2’ का म्यूजिक मिथुन, जीत गांगुली, अमाल मलिक, अंकित सचदेवा और वासिफ अहमद ने तैयार किया है. एल्बम में ‘वे जुनून’, ‘ये आवारापन’ और ‘तो फिर आओ’ जैसे गाने पहले ही शामिल हुए हैं. मिथुन का कंपोज किया हुआ और साज भट्ट व सुबोध शर्मा का गाया गाना ‘तेरा मेरा रिश्ता’ पूरे ट्रेलर में चलता है और इसके इमोशनल और एक्शन वाले पलों को आपस में जोड़ता है.

कब आएगी फिल्म ‘आवारापन 2’?

बता दें कि 2007 में रिलीज हुई ‘आवारापन’ एक क्राइम और इमोशनल ड्रामा फिल्म थी, जिसमें इमरान हाशमी के किरदार शिवम पंडित को एक गैंगस्टर के रूप में दिखाया गया था, जो अपने दर्दनाक अतीत से जूझ रहा होता है. इस फिल्म में आलिया का किरदार उसकी जिंदगी में उम्मीद लेकर आता है, लेकिन एक दुर्घटना में आलिया की मौत शिवम को पूरी तरह बदल देती है.

इस फिल्म के गाने, ‘तो फिर आओ’ और ‘माहिया’ जैसे गाने आज भी लोगों के बीच लोकप्रिय हैं. अब लगभग 19 साल बाद इसका सीक्वल आ रहा है, जो उसी अधूरी कहानी को आगे बढ़ाने का वादा करता है. ‘आवारापन 2’ 14 अगस्त को सभी सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*