यूट्यूब ने अपने व्यू-काउंटिंग सिस्टम में एक ऐतिहासिक बदलाव का ऐलान कर दिया है. आज से यानी 24 अगस्त 2026 से यूट्यूब पर किसी वीडियो का पहला फ्रेम प्ले होते ही उसे एक पब्लिक व्यू मान लिया जाएगा. यह नया नियम लॉन्ग-फॉर्म वीडियो, यूट्यूब शॉट्स और लाइव स्ट्रीम्स सभी पर समान रूप से लागू होगा. पहली नजर में ऐसा लग सकता है कि इससे क्रिएटर्स की कमाई रातों-रात बढ़ जाएगी, लेकिन सच्चाई इसके बिल्कुल उलट है. पब्लिक व्यूज का बढ़ना और जेब में पैसा आना अब दो बिल्कुल अलग बातें बन चुकी हैं. आइए समझते हैं कि यूट्यूब का यह नया नियम क्या है, एल्गोरिदम में क्या-क्या बदला है और इसका आपकी कमाई पर क्या असर पड़ेगा…
यूट्यूब का नया व्यू काउंट सिस्टम क्या है?
ट्यूब ने वीडियो देखने और उसके डेटा को प्रोसेस करने के तरीके को पूरी तरह से बदल दिया है. 24 अगस्त 2026 से लागू हुए इस नए नियम के मुताबिक, जैसे ही कोई दर्शक किसी वीडियो पर क्लिक करता है या ऑटो-प्ले के जरिए वीडियो का पहला फ्रेम चालू होता है, यूट्यूब का सिस्टम तुरंत उसे एक ‘पब्लिक व्यू’ के रूप में काउंट कर लेगा. पहले की तरह अब दर्शक के रुकने का इंतजार नहीं किया जाएगा. चाहे दर्शक गलती से क्लिक करके 1 सेकंड में वापस चला जाए या फिर वीडियो को पूरा 30 मिनट तक देखे, पब्लिक व्यू काउंटर में तुरंत +1 जुड़ जाएगा. यह सिस्टम लॉन्ग-फॉर्म वीडियो, यूट्यूब शॉट्स और सभी तरह के लाइव स्ट्रीम्स पर समान रूप से काम करेगा.
पुराना नियम Vs नया नियम: क्या बदला है?
यूट्यूब के पुराने और नए सिस्टम में जमीन-आसमान का फर्क आ चुका है. पहले प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग फॉर्मेट के लिए अलग-अलग पैमाने इस्तेमाल होते थे, जिससे डेटा में काफी असमानता देखने को मिलती थी.
पुराना नियम: पहले लॉन्ग-फॉर्म वीडियो में आमतौर पर दर्शक को कम से कम 30 सेकंड तक रुकना पड़ता था, तब जाकर 1 व्यू माना जाता था. शॉट्स के लिए अलग समय सीमा थी और लाइव स्ट्रीम में रियल-टाइम वॉचर्स को अलग तरह से ट्रैक किया जाता था.
नया नियम: अब यूट्यूब ने सभी फॉर्मेट्स के लिए एक ही यूनिफाइड स्टैंडर्ड लागू कर दिया है. पहला फ्रेम प्ले होते ही स्क्रीन पर दिखने वाला नंबर बढ़ जाएगा. इसका सीधा मतलब यह है कि अब यूट्यूब पर 1 लाख या 1 मिलियन व्यूज का आंकड़ा छूना पहले से बहुत आसान और तेज हो जाएगा.
क्या पब्लिक व्यूज बढ़ने से क्रिएटर्स की कमाई बढ़ेगी?
यूट्यूब पर काम करने वाले लाखों क्रिएटर्स के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि अगर व्यूज तेजी से बढ़ेंगे तो क्या बैंक खाते में पैसे भी ज्यादा आएंगे. इसका सीधा और स्पष्ट जवाब है- नहीं. यूट्यूब ने आधिकारिक तौर पर साफ कर दिया है कि सार्वजनिक रूप से दिखने वाले व्यूज (Public Views) बढ़ने का क्रिएटर्स की कमाई पर कोई सीधा असर नहीं पड़ेगा. पब्लिक व्यूज सिर्फ दर्शकों को दिखाने के लिए एक सोशल प्रूफ का काम करेंगे. यूट्यूब एडसेंस से होने वाली आपकी वास्तविक कमाई पहले की तरह ही दर्शकों के जुड़ाव, विज्ञापन देखने की अवधि और रिटेंशन पर ही टिकी रहेगी.
मोनेटाइजेशन के लिए कौन से मैट्रिक्स जरूरी होंगे?
यूट्यूब ने व्यूज और कमाई के बीच के भ्रम को खत्म करने के लिए अपने बैकएंड सिस्टम में दो बेहद अहम मीट्रिक्स पेश किए हैं. इन्हीं के आधार पर आपकी असली कमाई तय होगी.
Engaged Watch Hours: यह पैमाना लॉन्ग-फॉर्म वीडियो के लिए है. इसमें केवल वही समय जोड़ा जाएगा जब दर्शक वास्तव में आपके वीडियो पर रुककर उसे देख रहे होंगे. क्लिक करके तुरंत भाग जाने वाले व्यूज से 1 सेकंड का वॉच टाइम भी नहीं मिलेगा.
Engaged Shorts Views: शॉट्स के मामले में भी जब कोई यूजर आपके शॉर्ट पर कुछ सेकंड रुकेगा और उसे स्वाइप-अवे नहीं करेगा, तभी उसे कमाई के योग्य ‘एंगेज्ड व्यू’ माना जाएगा.
इन दोनों मीट्रिक्स से यह पूरी तरह साफ हो जाता है कि सिर्फ फर्जी क्लिक या क्लिकबैट से व्यूज तो बढ़ाए जा सकते हैं, लेकिन पैसा नहीं कमाया जा सकता.
TikTok और Instagram की तर्ज पर यूट्यूब का यह फैसला!
यूट्यूब का यह कदम मुख्य रूप से अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे TikTok और Instagram Reels से मुकाबला करने के लिए है. इन प्लेटफॉर्म्स पर वीडियो प्ले होते ही व्यू काउंट हो जाता है. यूट्यूब पर पुराने नियमों की वजह से व्यूज धीरे-धीरे बढ़ते थे, जिससे नए दर्शकों को लगता था कि वीडियो की रीच कम है. अब पहला फ्रेम प्ले होते ही व्यू काउंट दर्ज होने से यूट्यूब के वीडियो भी दूसरे प्लेटफॉर्म्स की तरह रातों-रात लाखों व्यूज दिखाते नजर आएंगे. इससे कंटेंट वायरल दिखता है और नए दर्शकों का ध्यान खींचना आसान हो जाता है.
AI कंटेंट को लेकर यूट्यूब की नई सख्ती
व्यूज के नियमों के साथ-साथ यूट्यूब ने AI से बनने वाले कंटेंट पर भी अपनी पॉलिसी सख्त कर दी है. यूट्यूब का स्पष्ट कहना है कि मास-प्रोड्यूस (बल्क में बनने वाला), एक जैसा और बिना किसी मानवीय मेहनत के बनाया गया जेनेरिक कंटेंट अब मोनेटाइजेशन के अयोग्य माना जाएगा. अगर कोई क्रिएटर AI टूल का इस्तेमाल करके एक ही दिन में दर्जनों रोबोटिक वीडियो बनाकर अपलोड करता है, तो उसके चैनल की कमाई तुरंत रोक दी जाएगी और उसे यूट्यूब पार्टनर प्रोग्राम से बाहर किया जा सकता है.
AI टूल्स का इस्तेमाल: क्या सही है और क्या गलत?
यूट्यूब ने साफ किया है कि वह AI तकनीक के खिलाफ नहीं है.
क्या करने की अनुमति है: आप अपनी स्क्रिप्ट लिखने, विचार खोजने, वीडियो एडिटिंग करने, बैकग्राउंड म्यूजिक बनाने या अपनी आवाज को बेहतर करने के लिए AI टूल्स का सहारा ले सकते हैं. अगर अंतिम वीडियो में आपकी अपनी क्रिएटिविटी, रिसर्च या एंटरटेनमेंट वैल्यू दिखती है, तो मोनेटाइजेशन में कोई समस्या नहीं आएगी.
क्या करने पर प्रतिबंध है: केवल सॉफ्टवेयर की मदद से ऑटोमैटिक टेक्स्ट-टू-वीडियो बनाकर, बिना किसी वैल्यू एडिशन के बल्क में वीडियो अपलोड करना पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है.
2027 से बदल जाएंगे यूट्यूब पार्टनर प्रोग्राम (YPP) के नियम
नए क्रिएटर्स के लिए यूट्यूब पर पैसे कमाना अब और मुश्किल होने वाला है. 1 फरवरी 2027 से यूट्यूब ने YPP में शामिल होने की शर्तों को काफी बढ़ा दिया है.
सब्सक्राइबर्स: कम से कम 1,000 सब्सक्राइबर्स होने चाहिए.
लॉन्ग-फॉर्म वॉच टाइम: पिछले 365 दिनों में 8,000 क्वालिफाइड पब्लिक वॉच ऑवर्स (जो पहले 4,000 घंटे थे).
या शॉट्स व्यूज: पिछले 90 दिनों में 20 मिलियन क्वालिफाइड पब्लिक शॉट्स व्यूज (जो पहले 10 मिलियन थे).
यूट्यूब के व्यूज काउंट करने के नए नियमों और 2027 के कड़े मोनेटाइजेशन टारगेट्स को लेकर जब हमने टेक एक्सपर्ट योगेश ब्रार से खास बातचीत की. आइए जानते हैं उनका क्या सोचना है…
कंटेंट क्रिएटर्स पर इसका क्या असर पड़ेगा?
इस नए व्यू सिस्टम का असर सिर्फ यूट्यूब की एडसेंस कमाई पर ही नहीं, बल्कि ब्रांड स्पॉन्सरशिप पर भी गहराई से पड़ेगा. अब तक ब्रांड्स केवल किसी चैनल के पब्लिक व्यूज देखकर क्रिएटर को स्पॉन्सरशिप के पैसे दे दिया करते थे. लेकिन नए नियम के बाद स्पॉन्सर कंपनियां समझ चुकी हैं कि पब्लिक व्यूज आसानी से बढ़ सकते हैं. इसलिए अब ब्रांड्स आपसे आपके यूट्यूब स्टूडियो के अंदर का असली डेटा मांगेंगे, जिसमें ‘Average View Duration’ और ‘Engaged Audience Rate’ शामिल होंगे. जिन क्रिएटर्स का वॉच टाइम और एंगेजमेंट मजबूत होगा, उन्हें ही अच्छी स्पॉन्सरशिप मिलेगी.
यूट्यूब के व्यूज काउंट करने के नए नियमों और 2027 के कड़े मोनेटाइजेशन टारगेट्स को लेकर जब हमने टेक एक्सपर्ट योगेश ब्रार से खास बातचीत की
8,000 घंटे का वॉच टाइम और 2 करोड़ शॉट्स व्यूज- क्या यह नए क्रिएटर्स के लिए YouTube का दरवाजा बंद करने जैसा है?
क्या इस नए नियम से सिर्फ बड़े मीडिया हाउस और स्थापित यूट्यूबर्स को फायदा होगा और ‘इंडिपेंडेंट क्रिएटर’ खत्म हो जाएगा?
योगेश ब्रार के मुताबिक, इंडिपेंडेंट (छोटे और अकेले) क्रिएटर्स पूरी तरह खत्म नहीं होंगे. हालांकि, उन्होंने साफ शब्दों में चेताया कि ‘तुक्के से रातों-रात वायरल होने वाले क्रिएटर’ का दौर अब आधिकारिक तौर पर खत्म हो रहा है. उनके अनुसार, अब नए क्रिएटर्स को पहले दिन से ही किसी शौकिया यूजर की तरह नहीं, बल्कि एक सोची-समझी छोटी मीडिया कंपनी की तरह स्ट्रेटेजिक होकर काम करना पड़ेगा.
शॉट्स पर हर महीने 2 करोड़ व्यूज का प्रेशर क्या क्रिएटर्स को क्वालिटी कंटेंट के बजाय सिर्फ सनसनीखेज (क्लिकबैट) वीडियो बनाने पर मजबूर करेगा?
इस चिंता पर सहमति जताते हुए योगेश ब्रार ने बताया कि 2 करोड़ शॉट्स व्यूज की शर्त एक बहुत बड़ा स्ट्रक्चरल रिस्क (संरचनात्मक जोखिम) है. उनका मानना है कि आंकड़े के इतने बड़े टारगेट को हासिल करने के चक्कर में क्रिएटर्स मजबूरी में क्वालिटी कंटेंट से भटकेंगे और केवल व्यूज खींचने के लिए सनसनीखेज और क्लिकबैट कंटेंट की ओर रुख करेंगे.
क्या यह बदलाव उन लाखों युवाओं के सपनों पर झटका है जो YouTube को फुल-टाइम करियर मानकर उतर रहे थे?
युवाओं के भविष्य पर बात करते हुए योगेश ब्रार का कहना है कि यह नियम नए क्रिएटर्स के लिए एक बड़ा मानसिक झटका जरूर है. लेकिन उन्होंने यह भी जोड़ा कि यह बदलाव उन्हें एक बेहतर बिजनेस मॉडल अपनाने पर मजबूर करेगा. अब क्रिएटर्स को सिर्फ एडसेंस की शुरुआती कमाई के भरोसे रहने के बजाय स्पॉन्सरशिप्स और एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए अपनी आय के रास्ते खुद बनाने होंगे.
Leave a Reply