सत्य निकेतन हादसे में बड़ा एक्शन, 7 मौतों के बाद हॉस्टल संचालक सुधांशु अरेस्ट

सत्य निकेतन हादसे में बड़ा एक्शन, 7 मौतों के बाद हॉस्टल संचालक सुधांशु अरेस्ट

दिल्ली के सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत ढहने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. दिल्ली पुलिस ने प्राइवेट हॉस्टल संचालक सुधांशु को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार, मामले की जांच जारी है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

दरअसल, रविवार दोपहर धौला कुआं स्थित श्री वेंकटेश्वर कॉलेज के सामने सत्य निकेतन इलाके में एक पांच मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई थी. इस इमारत का इस्तेमाल छात्रों के लिए प्राइवेट हॉस्टल के तौर पर किया जा रहा था. हादसे के बाद मौके पर बड़े स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया. मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया. इस हादसे में अब तक कम से कम 7 लोगों की मौत हुई है, जबकि कई घायल हुए हैं.

पीजी ऑपरेटर सुधांशु गिरफ्तार
अब इस मामले में दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए PG ऑपरेटर सुधांशु को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि जो इमारत गिरी है उसे अगस्त 2025 में दो कारोबारी साझेदारों, शुभम त्यागी और सुधांशु, को लीज पर दिया गया था. ये पहले वहां  Hostel Daze नाम से पेइंग गेस्ट (PG) चला रहे थे. वहीं इस हादसे के बाद से ही संरचनात्मक सुरक्षा, अनुमति और संचालन से जुड़े कई गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिनकी जांच लगातार जारी है.

पुलिस जांच कर रही है
वहीं दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई को तेज करते हुए बुधवार को सत्य निकेतन बिल्डिंग गिरने के मामले में पीजी ऑपरेटर सुधांशु को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है. साथ ही पूछताछ के आधार पर ही तथ्यों को भी खंगाला जा रहा है. वहीं दूसरी तरफ जांच एजेंसियां ये पता लगाने में लगी है कि इमारत के संचालन, रखरखाव और सुरक्षा मानकों के पालन में कहीं लापरवाही तो नहीं बरती गई थी

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*