BB10: 8 दिन बाद घर में लौटे मनु, सबसे पहले इन्हें दी मां के निधन की खबर

BB10: 8 दिन बाद घर में लौटे मनु, सबसे पहले इन्हें दी मां के निधन की खबरमुंबई : मां की डेथ के बाद ‘बिग बॉस’ के घर से बाहर आए मनु पंजाबी की शो में री-एंट्री हो गई है। गौरतलब है कि 2 दिसंबर को सांस की बीमारी से मनु की मां का 69 साल की उम्र में निधन हो गया था। इसके चलते मनु को बीच में ही शो छोड़कर जाना पड़ा वे पूरे 8 दिन घर से बाहर रहे। 3 दिसंबर को जोधपुर पहुंचे मनु ने 11 दिसंबर को ‘बिग बॉस’ में वापसी कर ली है। 

मनु ‘बिग बॉस’ में वापस आ गए हैं। लेकिन वे फिलहाल, प्रियंका जग्गा के साथ सीक्रेट रूम में हैं। प्रियंका ने जैसे ही मनु को रूम में आते देखा तो वे ख़ुशी से उछल पड़ीं। हालांकि, जब मनु ने उन्हें बताया कि वे अपनी मां की डेथ के कारण घर से बाहर गए थे तो प्रियंका शॉक्ड रह गईं। उन्होंने मनु को गले लगाते हुए सांत्वना दी। बता दें कि प्रियंका घर के अंदर मौजूद पहली कंटेस्टेंट हैं, जिसे मनु ने अपनी मां के देहांत की खबर दी है।

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*