देर रात दो गुटों में संघर्ष के बाद अब बांसवाड़ा शहर में शांति, पुलिस बल तैनात

देर रात दो गुटों में संघर्ष के बाद अब बांसवाड़ा शहर में शांति, पुलिस बल तैनातबांसवाड़ा: शहर के कालिका माता – खाटवाड़ा इलाके में गुरुवार रात दो गुटों में संघर्ष के बाद हालात को काबू में रखने और निगरानी की दृष्टि से जिले भर से पुलिस बुला ली गई और रात में ही शहर को छावनी बना दिया गया।

पुलिस पूरी मुस्तैदी से सड़कों पर दौड़ लगाती रही। इस बीच पुलिस को मदार कॉलोनी में पथराव की सूचना मिली तो पुलिस वहां पहुंची लेकिन यह महज अफवाह निकली। पुलिस ने देर रात हालात काबू में होने का दावा किया। शहर में भाग दौड़ का सिलसिला पूरी रात चलता रहा।

पहले भी हुए थे विवाद

सोशल साइट पर आपत्तिजनक टिप्पणियों से लेकर अन्य छोटी-मोटी बातों को लेकर बीते कुछ दिनों से शहर में विवाद उठे थे और पुलिस ने गिरफ्तारियां भी की थी। पुलिस ने लाइन में बैठक कर लोगों में समझाइश भी की।

पुलिस पर बरसाए पत्थर

कालिकामता इलाके में दो गुटों में तनाव के बीच दोनों पक्षों की महिलाओं ने भी प्रशासन को खरी खरी सुनाई। साथ ही भीड़ ने पुलिस पर भी पत्थर बरसाए। इसमें कई पुलिस कर्मियों के भी हल्कीे चोटें आई। तीन युवक भी घायल हो गए। संघर्ष प्रभावित इलाकों में बिजली की आंख मिचौनी भी चल रही थी, जिसका कुछ समाजकंटकों ने फायदा उठाते हुए पत्थर बाजी की।

 धारा 144 लगाई है

धार्मिक स्थल को लेकर विवाद होना सामने आया है। शहर में धारा 144 लगा दी गई है। ऐहतियात के तौर पर शहर में पुलिस बल तैनात किया गया है। जिले के थानों के साथ अन्य जिलों से भी पुलिस जाब्ता मांगा गया है।

Bureau Report

 

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*