बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान, नौशेरा सेक्टर में फिर बरसाए मोर्टार, भारतीय सेना ने भी दिया करारा जवाब

बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान, नौशेरा सेक्टर में फिर बरसाए मोर्टार, भारतीय सेना ने भी दिया करारा जवाबनर्इदिल्ली: पाकिस्तान लगातार भारत के खिलाफ उकसावे की कार्रवार्इ करने में जुटा है। एक बार फिर पाकिस्तान की आेर से सीजफायर कर उल्लंघन किया गया है। नियंत्रण रेखा पर जम्मू कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान की आेर से गोलीबारी की गर्इ है। 

पाकिस्तान ने बिना किसी उकसावे के छोटे आैर अत्याधुनिक हथियारों से फायरिंग की। साथ ही पाकिस्तानी सेना ने 82 एमएम आैर 120 एमएम के मोर्टार बरसाए हैं। मंगलवार शाम को पाकिस्तान ने ये नापाक हरकतें शुरू की। उनकी इस नापाक हरकत का भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया है।

इस क्षेत्र में पाकिस्तान की आेर से लगातार सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है। रविवार को पाकिस्तानी गोलीबारी में दो नागरिकों की मौत हो गर्इ थी। गोलीबारी के चलते करीब 10 हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। इनमें से कर्इ लोगों को अपने घर छोड़कर दूसरे सुरक्षित इलाकों में जाना पड़ा है। 

हम आपको बता दें कि गर्मियों के मौसम में बर्फ जब पिघलने लगती है तो पाकिस्तान की आेर से आतंकियों को घुसपैठ कराने की कोशिश की जाती है। इसी के चलते नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान आतंकियों को कवर फायर देने आैर सेना का ध्यान बंटाने के लिए भी गोलीबारी करता है। ये गोलीबारी भी उसी काेशिश का हिस्सा हो सकती है।

 

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*