संजय दत्त की फिल्म में रोल दिलाने का दिया झांसा, जयपुर की मॉडल के साथ छेड़छाड़, FIR दर्ज़

संजय दत्त की फिल्म में रोल दिलाने का दिया झांसा, जयपुर की मॉडल के साथ छेड़छाड़, FIR दर्ज़जयपुर/पुष्कर: तिलोरा रोड स्थित एक होटल में जयपुर की मॉडल के साथ मॉडलिंग कराने के बहाने छेड़छाड़ करने का मामला पुलिस थाने में दर्ज कराया गया है। आरोपित मेरठ जिले के सरधना का रहने वाला उपदेश राणा बताया जा रहा है। घटना 17 अप्रेल की बताई जा रही है।

आरोप है कि उपदेश जयपुर में ललित नाम के युवक के माध्यम से मॉडलिंग करने वाली युवती को संजय दत्त की भूमि फिल्म शूट करने के बहाने होटल मे लेकर आया और दो दिन तक यहीं रखा। 

पीड़िता का आरोप है कि 17 अप्रेल को कोई शूट नहीं किया। इस पर युवती ने पूछा तो उपदेश बात टाल गया। आरोप है कि दूसरे दिन उसने युवती को कमरे में ले जाकर छेड़छाड़ शुरू कर दी। युवती के चिल्लाने पर उपदेश भाग गया। 

पीडि़ता ने बताया कि उसे 50 हजार रुपए रोजाना शूट के बदले देना तय किया गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आरोपी की कहानी पर एक नजर

पीडि़ता के साथ आए युवा वाहिनी के संस्थापक एके सिंह ने पत्रकारों को बताया कि पिछले दिनों उपदेश राणा सोशयल मीडिया में हिन्दू समर्थक चेहरा बनकर उभरने लगा। इसके बाद उपदेश एक संगठन का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बना दिया गया। 

सिंह ने बताया कि दस दिन पूर्व राणा के खिलाफ यौन शोषण करने की शिकायतें आने पर उसे संगठन से निष्कासित कर दिया गया। आरोप है कि उसने इसके बाद लोगों को संगठन के खिलाफ भड़काना शुरू कर दिया।

ऐसे खुले राणा के कारनामे

सिंह ने बताया कि मध्यप्रदेश के एक होटल मालिक ने उपदेश के ठहरने का किराया नहीं देने की बात कही। इसी तरह जयपुर की दो मॉडल से जुड़ी युवतियों ने जबरन शारीरिक संबंध बनाने के आरोप लगाए। रांची की एक युवती ने भी एेसे ही आरोप लगाए थे।

 

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*