साइबर हमले से बचाव के लिए रूस ने अपनाया अनोखा तरीका, कंप्यूटर्स पर छिड़कवा रहा ‘गंगाजल’

साइबर हमले से बचाव के लिए रूस ने अपनाया अनोखा तरीका, कंप्यूटर्स पर छिड़कवा रहा 'गंगाजल'नर्इदिल्ली: साइबर हमले से दुनिया के ज्यादातर देश प्रभावित हुए हैं। इस हमले से निपटने के लिए हर देश अपने-अपने स्तर पर प्रयास कर रहा है, लेकिन इसके लिए रूस ने जो उपाय अपनाए हैं वो सबसे हटकर हैं। रेनसमवेयर से बुरी तरह प्रभावित रूस का यह उपाय धर्म से जुड़ा है।

रूस के आॅर्थोडोक्स चर्च के पादरी सरकारी कंप्यूटर्स आैर सर्वर रूम्स में पवित्र जल का छिड़काव कर रहे हैं, जिससे की इन कंप्यूटर्स को रेनसमवेयर के हमले से बचाया जा सके। इसकी एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 

बताया जा रहा है कि ये तस्वीर ब्रिटेन में हुए साइबर हमले के बाद की। इस हमले के बाद रूस के आंतरिक मंत्रालय ने आॅर्थोडोक्स चर्च के पादरी को मंत्रालय बुलवाया आैर मंत्रालय के तमाम कंप्यूटर्स आैर सर्वर रूम में पवित्र जल का छिड़काव करवाया। 

अंग्रेजी वेबसाइट  heatst.com के साथ कुछ अन्य वेबसाइट पर ये जानकारी मौजूद है। साथ ही पवित्र जल छिड़कने की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं, जिनमें पादरी ये छिड़काव करते नजर आ रहे हैं। हालांकि ये कोर्इ पहली बार नहीं है जब वहां पर एेसा हो रहा है। रूस में ये परंपरा है कि पादरी नर्इ मशीनों आैर कंप्यूटर्स को इसी तरह से अपना आशीर्वाद देते हैं। 

हम आपको बता दें कि रूस में चर्च काे सत्ता का अहम केन्द्र माना जाता है। चर्च के सरकार से रिश्ते जगजाहिर हैं। यहां तक की रूस में चर्च के पादरी को वेटिकन सिटी चर्च के पादरी के समान सम्मान आैर ताकत हासिल है। यहां तक की एक बार चर्च ने रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन को ईश्वर का चमत्कार तक बता चुके हैं। 

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*