जम्मू कश्मीर कृष्णा घाटी में पाकिस्तान ने बरसार्इं गोलियां आैर मोर्टार, भारत ने दिया करारा जवाब

जम्मू कश्मीर कृष्णा घाटी में पाकिस्तान ने बरसार्इं गोलियां आैर मोर्टार, भारत ने दिया करारा जवाबजम्मू: जम्मू कश्मीर में एक बार फिर पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया है। इस महीने में पाकिस्तान लगातार एेसी नापाक कोशिश कर रहा है। जम्मू कश्मीर के कृष्णा घाटी सेक्टर में पाकिस्तान की आेर से गोलीबारी की गर्इ है। 

पाकिस्तान सुबह से ही नियंत्रण रेखा पर गोलियां बरसा रहा है। छोटे आैर स्वचालित हथियारों के साथ पाकिस्तान की आेर से सुबह करीब सवा छह बजे गोलीबारी की गर्इ। इस दौरान मोर्टार भी बरसाए गए। भारतीय सेना ने पाकिस्तान काे उसकी इस हरकत का करारा जवाब दिया है।

पिछले 48 घंटों में पाकिस्तान 5 बार सीजफायर का उल्लंघन कर चुका है। हाल ही में पाकिस्तान के सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा ने एलआेसी का दौरा किया था। पाकिस्तान ने रविवार को भीमबेर गली सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था। जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया था। 

हम आपको बता दें कि आतंकियों को घुसपैठ कराने के लिए पाकिस्तान लगातार एेसी कोशिश करता रहता है। खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक एलआेसी के उस पार बड़ी संख्या में आतंकी भारत में घुसपैठ के लिए तैयार बैठे हैं। इसके चलते भारतीय सेना सतर्क है आैर एलआेसी से लगते घने जंगलों में सर्च आॅपरेशन चला रही है। 

Bureau Report

 

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*