दुनिया के सबसे अमीर सेलिब्रिटीज की लिस्ट में सलमान, शाहरुख और अक्षय

दुनिया के सबसे अमीर सेलिब्रिटीज की लिस्ट में सलमान, शाहरुख और अक्षयमुंबई: फार्ब्स ने पूरी दुनिया के सबसे ज्यादा मेहनताना पाने वाले 100 सेलिब्रिटीज की लिस्ट जारी की है। दुनिया के इन सबसे अमीर सेलिब्रिटीज में बॉलीवुड के तीन स्टार्स भी शामिल हैं। सूची में 1 जून 2016 से 1 जून 2017 के बीच की कमाई को शामिल किया गया है। इस कमाई में एजेंट, मैनेजर और वकीलों की फीस भी शामिल है। 

इस सूची में सबसे ऊपर नाम पॉप स्टार पफ डिडी का है और पॉप सिंगर बियोंसे दूसरे स्थान पर हैं। वहीं लेखक जेके रॉलिंग इस सूची में तीसरे स्थान पर रहे हैं। इन 100 सेलिब्रिटीज में बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान, सलमान खान और अक्षय भी शामिल हैं। 

शाहरुख खान भारत से इस सूची में स्थान बनाने वाले सितारों में पहले नंबर पर हैं। उनकी कमाई को 38 मिलियन डॉलर आंका गया है। अभिनेता शाहरुख खान इस सूची में 65वें स्थान पर हैं। इसके बाद इस सूची में बॉलीवुड के ‘सुल्तान’ का नंबर है। उनकी कमाई 37 मिलियन डॉलर बताई गई है। 

सलमान 100 हस्तियों की इस सूची में 71वें नंबर पर हैं। लिस्ट में 35.5 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ तीसरे नंबर पर अक्षय कुमार हैं। हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब इन तीनों एक्टर के नाम सबसे ज्यादा मेहनताना पाने वालों की सूची में शामिल हुए हैं।

Bureau Report

 

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*