‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ का पहला पोस्टर हुआ जारी, पूर्व काग्रेंसी PM मनमोहन सिंह के रोल में नजर आएंगे BJP समर्थक अनुपम खेर

'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' का पहला पोस्टर हुआ जारी, पूर्व काग्रेंसी PM मनमोहन सिंह के रोल में नजर आएंगे BJP समर्थक अनुपम खेरमुंबई: साल 2014 में मनमोहन सिंह पर आधारित किताब ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ रिलीज हुई थी। इस किताब को 2004 से 2008 तक उनके मीडिया सलाहकार रहे संजय बारु ने लिखा है। अब इस किताब पर फिल्म बनने जा रही है। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की भूमिका बीजेपी के कट्टर समर्थक माने जाने वाले बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर निभाएंगे। अनुपम खेर कई बार पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की खुलकर आलोचना कर चुके हैं,ऐसे में यह देखना और भी दिलचस्प होगा कि अनुपन खेर इस किरदार को कितनी अच्छी तरह से निभा पाते है।

इस फिल्म का पहला पोस्टर जारी हो गया है। जिसे ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया है। यह फिल्म मनमोहन सिंह के प्रधानमंत्री के तौर पर पहले कार्यकाल पर आधारित होगी। इस फिल्म में पीएमओ के अंदर के काम-काज पर ज्यादा फोकस किया जाएगा।  इस फिल्म का निर्देशन नवोदित निर्देशक विजय रत्नाकर गुट्टे कर रहे हैं। इस फिल्म को ‘गैंग्स ऑफ वासेपूर’ और ‘साहेब, बीवी और गैंगस्टर’ जैसी फिल्मों का निर्माण कर चुके सुनील बोहरा प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म के निर्माता सुनील बोहरा ने साल 2014 में ही इस किताब पर फिल्म बनाने का फैसला कर लिया था। तो वहीं फिल्म का स्क्रीनप्ले राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित हंसल मेहता ने लिखा है। 

संजय बारू साल 2004 से 2008 तक पीएम हाउस में मनमोहन सिंह के मीडिया सलाहकार थे। बारू ने अपनी किताब में दावा किया है कि मनमोहन सिंह के काम में सोनिया गांधी का हस्तक्षेप रहता था। यह किताब काफी मशहूर हुई थी, क्योंकि संजय बारू ने इस किताब में मनमोहन सिंह से जुड़ी कई दिलचस्प और अज्ञात बातें लिखी थीं। इस किताब की रिलीज ने उस समय एक तूफान खड़ा कर दिया था, जिसकी वजह से कांग्रेस पार्टी को शर्मिंदा भी होना पड़ा था। इस किताब को कांग्रेस पार्टी ने खारिज कर दिया था।

फिल्म का पहला लुक रिलीज हो चुका है। यह फिल्म अगले साल दिसंबर में रिलीज हो सकती है। वहीं आम चुनाव 2019 में होने वाले है। फिल्म हिंदी और अंग्रेजी दोनों ही भाषाओं में एकसाथ बनेगी। बाद में अन्य भाषाओं में इसे डब किया जाएगा। फिल्म में मनमोहन सिंह का किरदार अनिपम खेर निभा रहे तो वहीं सोनिया गांधी के किरदार के लिए किसी विदेशी अभिनेत्री को कास्ट किया जाएगा।

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*