उदयपुर में मंगेतर के लिए भिड़ गईं दो लड़कियां, फ्लैट पर जाकर किया चाकू से जानलेवा हमला, जिसने भी सुना रह गए सन्न

उदयपुर में मंगेतर के लिए भिड़ गईं दो लड़कियां, फ्लैट पर जाकर किया चाकू से जानलेवा हमला, जिसने भी सुना रह गए सन्नउदयपुर: सुखेर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को लव अफेयर को लेकर दो लड़कियों में चाकूबाजी की वारदात हो गई। मामला कृष्णा अपार्टमेंट का है। अपार्टमेंट में रहने वाली प्रियंका मीणा पर उसके फ्लेट पर आकर सविना निवासी हिना ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर हालात में प्रियंका को उसकी चचेरी बहन लारा बजाज उफऱ् रोमा बजाज हॉस्पिटल लेकर पहुंची। सुखेर पुलिस को सूचना दी गई। 

अपार्टमेंट में हुई इस वारदात से सनसनी फैल गई। सुखेर पुलिस के थानाधिकारी मांगीलाल के नेतृत्व में टीम ने आरोपी हिना को हिरासत में ले लिया है। हिना का आरोप है कि प्रियंका उसके निंबाहेड़ा निवासी मंगेतर से बातें करती हैं और उसके साथ घूमने भी जाती है। इसको लेकर हिना ने पहले गोवर्धन विलास थाने में भी एक रिपोर्ट दी गई थी। लेकिब शुक्रवार सुबह हिना ने प्रियंका के फ्लेट पर जाकर उस पर हमला कर दिया। 

घायल प्रियंका की बहन लारा उर्फ रोमा मॉडलिंग का काम करती है। पुलिस लारा और हिना में भी अनबन की बात कह रही है। इनमें कुछ समय पहले सोशल साइट पर भी भद्दे कमेंट्स को लेकर तकरार हो चुकी थी। प्रियंका के गले सीने और हाथ पर आधा दर्जन से ज्यादा चाकू के वार लगे हैं जो कम गहरे होने से उसकी जान बच गई। पुलिस लारा और प्रियंका का भी बैक ग्राउंड देखते हुए मामले की हकीकत जानने में जुटी है।

Bureau Report

 

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*