महिलाओं को प्रियंका चोपड़ा ने दी एड्वाइस, कहा- खुद पर शक करना बंद करो

महिलाओं को प्रियंका चोपड़ा ने दी एड्वाइस, कहा- खुद पर शक करना बंद करोनईदिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों हॉलीवुड में काम कर रही हैं और देश का नाम रोशन कर रही हैं. प्रियंका चोपड़ा जल्द ही बॉलीवुड में सलमान खान की फिल्म भारत से वापसी करने वाली हैं. हाल ही में प्रियंका चोपड़ा द्वारा दिए गए एक इंटरव्यू में उन्होंने महिलाओं को एडवाइस दी और महिलाओं को खुद से प्यार करने का संदेश दिया. प्रियंका ने कहा कि महिलाओं को हमेशा दूसरे दर्जे के नागरिकों की तरह देखा जाता है और उनके साथ उसी तरह का व्यवहार किया जाता है. 

महिलाओं को खुद से प्यार करना चाहिए
महिलाओं को पुरुषों से विपरीत सुंदरता के कुछ मापदंडो का पालन करने के लिए मजबूर किया जाता है. प्रियंका का मानना है कि सामाजिक मानदंडों के आगे झुकने की बजाए उन्हें खुद से प्यार करना चाहिए और खुद पर भरोसा करना चाहिए. एल्युर मैगजीन को दिए अपने इंटरव्यू में उन्होंने कहा, हमे हमेशा से यह कहा गया है कि केवल एक ही जीत सकता है, सबसे बेहतरीन को ही सबसे अच्छा लड़का मिलेगा और सिर्फ सबसे अच्छे को ही सबसे अच्छी नौकरी मिलेगी और इस वजह से हम दूसरों को अपने रास्ते से हटाने में लग जाते हैं.

हमें बताने की जरूरत नहीं हम कैसे पतले रहते हैं
प्रियंका ने कहा, क्या हम सिर्फ एक पल के लिए, खुद से प्यार करें और कहें, इन सब मैगजीन्स को हमें यह बताने की जरूरत नहीं है कि हम किस तरह से वजन कम करते हैं या पुरुषों को लुभाने के लिए किस तरह से भूखे रहते हैं. प्रियंका ने कहा, लोग हमेशा महिलाओं की प्रतिभाओं पर शक करते हैं और इस वजह से महिलाओं को खुद की आलोचना करना बंद कर देना चाहिए और खुद पर भरोसा करना चाहिए. 

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*