संसद में विपक्ष का हंगामा, लोकसभा व राज्यसभा की कार्यवाही सोमवार तक स्थगित

संसद में विपक्ष का हंगामा, लोकसभा व राज्यसभा की कार्यवाही सोमवार तक स्थगित

Monsoon Session of Parliament 2022 News in Hindi: संसद के मानसून सत्र में शुक्रवार का दिन भी हंगामे की भेंट चढ़ गया। दोनों सदनों में थोड़ी देर भी चर्चा हो न सकी। जैसे ही दिन की कार्यवाही शुरू हुई, विपक्षी सांसद हंगामा करने लगे। इसके चलते राज्यसभा व लोकसभा को पहले दोपहर 12 बजे तक स्थगित किया गया। जैसे ही दोबारा कार्यवाही शुरू हुई, फिर से हंगामा शुरू हो गया, जिसके बाद दोनों सदनों की कार्यवाही को सोमवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। 

लाइव अपडेट

12:40 PM, 29-JUL-2022

मुझे नहीं मिला जवाब देने का मौका- अधीर रंजन 

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा, कल संसद में मेरे खिलाफ हंगामा हो रहा था, लेकिन मुझे जवाब देने का मौका ही नहीं दिया गया। उन्होंने कहा, कल जिस तरह से सोनिया गांधी पर निशाना साधा गया, उस पर सरकार को काफी मांगनी चाहिए। जो विवाद हो रहा है, उसके केंद्र में मै हूं। इसके बावजूद भाजपा सोनिया गांधी पर हमला कर रही है। उन्होंने कहा, मैंने ससंद में अपना जवाब देने के लिए मौका मांगा है। 

12:11 PM, 29-JUL-2022

राज्यसभा व लोकसभा सोमवार तक स्थगित

संसद के मानूसन सत्र में शुक्रवार का दिन हंगामे की भेंट चढ़ गया। विपक्ष के हंगामे के चलते थोड़ी देर भी संसद कार्यवाही चल न पाई। पहले दोनों सदनों को दोपहर 12 बजे तक स्थगित किया गया। जैसे ही कार्यवाही शुरू हुई, फिर से हंगामा शुरू हो गया। इसके चलते दोनों सदनों की कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी गई। 

11:44 AM, 29-JUL-2022

राज्यसभा भी 12 बजे तक स्थगित 

राज्यसभा में भी हंगामे के बाद सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई है। 

11:17 AM, 29-JUL-2022

लोकसभा 12 बजे तक स्थगित

लोकसभा की शुक्रवार की कार्यवाही एक बार फिर हंगामे के साथ शुरू हुई। राज्यसभा में सांसदों के निलंबन, सोनिया गांधी व स्मृति ईरानी के बीच नोंकझोंक, महंगाई व बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर विपक्षी दलों के सांसदों ने हंगामा किया। इसके बाद लोकसभा की कार्यवाही को दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दिया गया। 

10:59 AM, 29-JUL-2022

राजद सांसद ने दिया शून्यकाल नोटिस

राजद सांसद मनोज कुमार ने भारत में मानसिक स्वास्थ्य देखभाल के मुद्दे पर राज्यसभा में शून्यकाल नोटिस दिया है। 

10:59 AM, 29-JUL-2022

भाजपा जानबूझकर कर रही हंगामा- खड़गे 

कांग्रेस राज्यसभा सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, अधीर रंजन चौधरी माफी मांग चुके हैं। इसके बावजूद भाजपा सोनिया गांधी से माफी की मांग कर रही है। उनके खिलाफ नारे लगा रही है। यह जानबूझ कर किया जा रहा है, जिससे महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर चर्चा से बचा जा सके। 

10:55 AM, 29-JUL-2022

कांग्रेस सांसद ने दिया स्थगन प्रस्ताव नोटिस 

कांग्रेस सांसद के.सुरेश ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया है। उन्होंने कहा, भाजपा सांसदों व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा वरिष्ठ सांसद और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी जी को धमकाना डराने वाला प्रयास है। यह संवैधानिक मूल्यों पर हमला और संसदीय शिष्टाचार और गरिमा का घोर उल्लंघन है। 

10:53 AM, 29-JUL-2022

कांग्रेस ने बुलाई संसदीय दल की बैठक

संसद में गुरुवार को हंमागे के बाद कांग्रेस ने आज संसदीय दल की बैठक बुलाई है। इस बैठक में लोकसभा के सभी सांसदों के मौजूद रहने की संभावना है। यह बैठक संसद भवन में होगी। 

09:32 AM, 29-JUL-2022

मनीष तिवारी ने की अधीर रंजन की आलोचना

कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने अधीर रंजन चौधरी की आलोचना की है। उन्होंने उनका नाम लिए बिना ट्वीट किया, महिला हो या पुरुष अगर कोई भी संवैधानिक पद पर आसीन है, वह समान रूप से माननीय है। उसे और उसके पद को सम्मान देना ही चाहिए। विशेष पद पर बैठा व्यक्ति, उसी पद के अनुरूप हो जाता है। जेंडर के चक्रव्यूह में खो जाने का कोई मतलब नहीं है। 

09:18 AM, 29-JUL-2022

सांसद प्रमोद कुमार ने की स्विस बैंक में जमा धन पर चर्चा की मांग 

राज्यसभा में सांसद प्रमोद कुमार ने शून्यकाल नोटिस दिया है। उन्होंने स्विस बैंकों में जमा भारतीय धन में हुई वृद्धि पर चर्चा की मांग की है। 

08:54 AM, 29-JUL-2022

Parliament Monsoon Session Live: संसद में विपक्ष का हंगामा, लोकसभा व राज्यसभा की कार्यवाही सोमवार तक स्थगित

मानसून सत्र का गुरुवार का दिन हंमामे की भेंट चढ़ गया। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर टिप्पणी के बाद भाजपा माफी मांगने की मांग कर रही है। इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष  सोनिया गांधी और भाजपा नेता स्मृति ईरानी के बीच हुई नोंकझोंक ने नए विवाद का जन्म ले लिया है। इस पर आज फिर संसद में हंगामे के आसार जताए जा रहे हैं। 

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*