Maharashtra: PM मोदी ने महाराष्ट्र को दी दो वंदे भारत ट्रेनों की सौगात, सड़क परियोजनाओं का भी किया उद्घाटन

Maharashtra: PM मोदी ने महाराष्ट्र को दी दो वंदे भारत ट्रेनों की सौगात, सड़क परियोजनाओं का भी किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी शुक्रवार को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस में दो वंदे भारत ट्रेनों मुंबई-सोलापुर और मुंबई-साईनगर शिर्डी को हरी झंडी दिखाई। इसके अलावा उन्होंने दो सड़क परियोजनाओं-सांताक्रूज चेंबूर लिंक रोड और कुरार अंडरपास परियोजना का भी उद्घाटन किया। इस मौके पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद रहे।

इस मौके पर अपने संबोधन में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि कुछ लोग कहते हैं कि बजट में महाराष्ट्र को क्या मिला, लेकिन उन्होंने शायद उसे पढ़ा  नहीं। शिंदे ने कहा कि जैसा कि रेल मंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र को कभी भी रेलवे के लिए 13,500 करोड़ रुपये नहीं मिले। पहली बार राज्य में रेलवे के लिए इतनी राशि आवंटित की गई है।  

मुंबई-सोलापुर और मुंबई-साईनगर शिरडी वंदे भारत एक्सप्रेस के उद्घाटन समारोह में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि राज्य को एक साथ दो वंदे भारत की सौगात  दी गई है। उन्होंने एलान किया कि ऐतिहासिक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस को अंतरराष्ट्रीय स्तर का टर्मिनस बनाने का काम शुरू हो गया है। 

वंदे भारत से लोगों को यात्रा में मिलेगी सहूलियत

  • पीएम मोदी जिन दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे, उससे तीर्थस्थलों की यात्रा सुगम हो सकेगी।
  • मुंबई-साईंनगर शिर्डी वंदे भारत ट्रेन देश की 10वीं वंदे भारत ट्रेन होगी।
  • यह ट्रेन महाराष्ट्र में नासिक, त्र्यंबकेश्वर, साईंनगर शिर्डी, शनि शिंगणापुर जैसे महत्वपूर्ण तीर्थस्थलों तक यात्रा कराएगी।
  • मुंबई से सोलापुर के बीच वंदेभारत एक्सप्रेस सिद्धेश्वर, सोलापुर के पास अक्कलकोट, तुलजापुर, पंढरपुर एवं पुणे के पास आलंदी जैसे महत्वपूर्ण तीर्थस्थलों के लिए यात्रा की बेहतरीन सुविधा देगी।

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*